देश

लोकसभा में मणिपुर मुद्दे को लेकर विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, ‘जवाब दो-जवाब दो’ और ‘प्रधानमंत्री सदन में आओ’ के लगे नारे

संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को लगातार चौथे दिन लोकसभा में विपक्षी दलों ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर भारी हंगामा किया. विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के कारण निचले सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनटों के भीतर ही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने को कहा, उसी समय कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्य मणिपुर के मुद्दे को उठाने लगे और नारेबाजी करने लगे.

विपक्ष ने किया जमकर हंगामा

उन्होंने ‘जवाब दो-जवाब दो’ और ‘प्रधानमंत्री सदन में आओ’ के नारे लगाए. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से नारेबाजी बंद कर सदन चलने देने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘‘क्या आप सदन नहीं चलाना चाहते? प्रश्नकाल महत्वपूर्ण समय होता है. आपसे आग्रह है कि सदन को चलाएं, सरकार की जवाबदेही तय करें. हम दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं. आप लोग रोजाना नारेबाजी क्या करते रहते हैं.’’ बिरला ने कहा, ‘‘आप अपने अपने स्थान पर जाएं. आपको हर मुद्दे पर पर्याप्त समय दूंगा. संसद की गरिमा को बनाए रखें.’’

दो बजे तक के लिए स्थगित हुई सदन की कार्यवाही

उन्होंने कहा कि सदन में रोजाना तख्तियां लाना संसद की परंपराओं के अनुरूप नहीं है. हंगामा नहीं थमने पर बिरला ने पूर्वाह्न 11 बजकर तीन मिनट पर सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी. विपक्षी दल मानसून सत्र के पहले दिन से ही मणिपुर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद के भीतर वक्तव्य देने और विस्तृत चर्चा की मांग कर रहे हैं. इस मुद्दे पर हंगामे के कारण संसद के मानसून सत्र के पहले तीन दिन दोनों सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई थी.

यह भी पढ़ें- Manipur: हिंसा के बीच म्यांमार के 700 से ज्यादा लोगों ने की घुसपैठ, बिना दस्तावेजों के कैसे कर ली एंट्री ? फिर बढ़ी सरकार की चिंता!

मणिपुर के मुद्दे पर संसद में जारी गतिरोध के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में कहा था कि सरकार इस बेहद संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा को तैयार है और विपक्ष से आग्रह है कि वह चर्चा होने दे और सच्चाई सामने आने दे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

45 seconds ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

6 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

19 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

19 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

44 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

55 minutes ago