इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
सहारा रिफंड पोर्टल पर 7 लाख लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन
Sahara India Refund: देश के करीब करोड़ों लोगों का पैसा सहारा में फंसा हुआ है. हालांकि केंद्र सरकार ने अब लोगों के लिए सीआरसीएस (CRCS)-सहारा रिफंड पोर्टल को लॉन्च किया है. इस पर पोर्टल पर एक हफ्ते के अंदर ही करीब 7 लाख लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके डॉक्यूमेंट्स खो गए थे या रख भुल गए थे वह लोग भी अब पैसे मिलने की उम्मीद में अपने कागजात इकठ्ठे करने में लगे हैं. इस पोर्टल (Sahara Portal) के जरिए सहारा की को-ऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशक ही आवेदन कर सकते हैं.
इसमें क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड लखनऊ, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड भोपाल, हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड कोलकाता, स्टार्स मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड हैदराबाद में निवेश करने वाले ही अपना पैसा वापस पा सकते हैं. उन्होंने अपलाई करने के 45 दिनों के बाद पैसा वापस मिलेगा.
बता दें कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने 18 जुलाई को इस पोर्टल को लॉन्च किया था. हालांकि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सहारा-सेबी रिफंड खाते से 5,000 करोड़ रुपये की राशि सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक (CRCS) के खाते में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया था. सुत्रा के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि 7 लाख लोगों के रजिस्ट्रेशन के तहत अभी तक कुल 150 करोड़ रुपये की राशि लोगों को दी जाएगी.
ऑनलाइन पोर्टल के जरिए सहारा इंडिया के निवेशकों को पहले रजिशट्रेशन करना होगा. इसके लिए उन्हें अपना नाम, आधार नंबर, बैंक खाता नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी. इसके अलावा आवेदन करते समय निवेशक को किसी भी तरह का शुल्क भुगतान करने की जरुरत नहीं है. केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय की तरफ से इस पोर्टल को लॉन्च किया गया है. रिजेशट्रेशन के बाद लोगों को अपना पैसा मिलने की उम्मीद बढ़ गयी है. पोर्टल के जरिये निवेशक अपने पैसे वापस पाने के लिए आसान और सुविधाजनक तरीका प्राप्त कर सकते हैं.
CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…
CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…
Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…
POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…
Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…