देश

Manipur Violence: आज से मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर ‘I.N.D.I.A.’, कुकी-मैतेई समुदाय से मिलेंगे विपक्ष के नेता, जानिए डेलिगेशन में कौन-कौन हैं शामिल

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. 3 मई से कुकी-मैतेई समुदाय के बीच शुरू हुई जातीय हिंसा ने अभी तक 150 लोगों की जान ले चुकी है. जलते लोगों के घर, सरकारी संपत्तियों के नुकसान, महिलाओं पर अत्याचार समेत अन्य घटनाओं ने मणिपुर को पूरे देश में एक मुद्दा बना दिया है जिसकी आवाज विपक्ष देश की संसद में सरकार के सामने उठा रही है. हालांकि, मणिपुर हिंसा को लेकर संसद में विपक्ष सरकार पर जोरदार हमला कर रही है. कई बार संसद को स्थगित भी करना पड़ा. अब विपक्षी गठबंधन यानी ‘INDIA’के नेता मणिपुर दौरे पर जा रहे हैं. आज यानी 29 जुलाई से विपक्ष का एक डेलिगेशन मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर है.

Manipur Violence: विपक्ष के दौरे में है 20 सांसदों का डेलिगेशन

मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है. उनका कहना है कि पीएम मोदी को इस मुद्दे पर संसद में अपनी बात रखनी चाहिए. हालांकि, सरकार की ओर से यह कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार मणिपुर को लेकर संसद में चर्चा को तैयार है लेकिन विपक्ष ही नहीं चाहता कि इसपर बहस हो. सरकार और विपक्ष का इस मामले को लेकर एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप जारी है. इस बीच विपक्ष के 20 सांसदों का डेलिगेशन आज शनिवार को मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर जा रहा है. वे अपने इस यात्रा के दौरान राज्य के कुकी और मैतेई दोनों समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे.

ये भी पढ़ें- “I.N.D.I.A के लोग पाकिस्तान जाएं, श्रीलंका जाएं…”, भोजपुरी स्टार और सांसद रवि किशन बोले- 2047 में विश्व गुरु बनने जा रहा भारत

मिली जानकारी के अनुसार, विपक्ष के डेलिगेशन को दो हिस्सों में बांटा गया है. टीम- ए में 10 तो टीम-बी में 10 सदस्य शामिल हैं. डेलिगेशन के सभी सदस्य शनिवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास दिल्ली से इंफाल के लिए फ्लाइट पकड़ेंगे और दिन के 12 बजे तक वे सभी इंफाल पहुंच जाएंगे.

20 सांसदों के डेलिगेशन में शामिल हैं ये नेता

बताया गया कि 20 सांसदों का डेलिगेशन मणिपुर में जाकर वहां हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगा. इसके साथ ही ये सभी राज्य के जमीनी हकीकत को जानेंगे और लोगों की समस्याओं को समझने की कोशिश करेंगे. इसके बाद वे सरकार से समाधान के लिए संसद में सिफारिश करेंगे. कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर बताया कि ये डेलिगेशन वहां रिलीफ कैंप्स में लोगों से बात करेगा और फिर गवर्नर के समक्ष उनकी बात रखी जाएगी. प्रेस वार्ता में कहा गया,”हम मणिपुर में पिर शांति कायम करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे.”

मिली जानकारी के अनुसार विपक्ष के डेलिगेशन में कुल 20 सांसद शामिल हैं. इनके नाम इस प्रकार से हैं- कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, जदयू के राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, टीएमसी की सुष्मिता देव, डीएमके से कनिमोझी करुणानिधि, सीपीआई से संतोष कुमार, एए रहीम, आरजेडी के राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज कुमार झा, जेएमएम से महुआ मांझी, सपा के जावेद अली खान, एनसीपी के मोहम्मद फैजल, जदयू से अनिल प्रसाद हेगड़े, ईटी मोहम्मद बशीर, आरएसपी से एनके प्रेमचंद्रन, आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता, उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत, जी रविकुमार, आरएलडी के जयंत चौधरी, टी तिरुमावलवन, फूलो देवी नेताम. दिल्ली से से सभी सांसद शनिवार को मणिपुर जाएंगे और रविवार को वापस दिल्ली लौट आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

17 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

33 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

36 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

1 hour ago