देश

दिल्ली-NCR में हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उत्तर भारत के इन 6 राज्यों में अलर्ट जारी, जानें कितने दिनों तक मिलेगी गर्मी से राहत

Delhi Weather Update: देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से जीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है. शुक्रवार शाम से ही दिल्ली एनसीआर में लगातार बारिश हो रही है. कई जगहों पर जलभराव हो गया और ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई गयी. हालांकि मौसम काफी सुहाना हो गया है. मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी कि उत्तर भारत के कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश देखने को मिलेगी. दिल्ली में बीते कुछ दिनों से उसम भरी गर्मी हो रही थी, जिससे लोग काफी परेशानी थे. वहीं रिमझिम और रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया. आने वाले दिनों में भी बारिश का यही सिलसिला बना रहेगा.

दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा में भी बारिश देखने को मिली. यहां भी बरसात के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली. वहीं गुरुग्राम के इफको चौक के पास दिल्ली जयपुर एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें राजधानी दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. अगले 6 दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 29 से 31 जुलाई तक तेज बारिश का अनुमान जताया गया है. पूर्वी राज्यों में अगस्त के बाद से बारिश से राहत मिलने की संभावना है. इसके साथ पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आज भी मौसम रहेगा सुहाना

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी बादल छाये रहेंगे. हल्की हल्की बारिश से मौसम का सुहाना रहेगा. हालांकि अगर लगातार तेज बारिश होती है तो जलभराव की समस्या और बढ़ जाएगी. 31 जुलाई के बाद से तापमान फिर बढोतरी शुरू हो जाएगी, लेकिन बीच बीच में हल्की बारिश होती रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री से 37 डिग्री तक सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री रह सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

14 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago