महुआ मोइत्रा व अखिलेश यादव
कांग्रेस, टीएमसी और समाजवादी पार्टी नेताओं समेत इंडिया गठबंधन में शामिल कई अन्य दलों के नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनके फोन को हैक करने की कोशिश की जा रही है. TMC सांसद महुआ मोइत्रा, शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और पवन खेड़ा ने कहा है कि उन्हें Apple से अलर्ट मैसेज मिला है, “स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स उनके फोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं.” इन आरोपों के बाद सियासत गरमाई हुई है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस मामले पर सरकार को घेरा. राहुल गांधी ने कई विपक्षी नेताओं को उनके फोन निर्माता की तरफ से मिले ई-मेल की एक कॉपी दिखाई. इसमें कहा गया है कि स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स उनके फोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं.
राहुल गांधी ने कहा, “पूरे विपक्ष के खिलाफ एप्पल का नोटिस आता है. यह मेरे कार्यालय में सभी लोगों को मिला है. कांग्रेस पार्टी में लिस्ट बनी हुई है. यह सारे किसी न किसी तरीके से इस मामले में शामिल हैं. आपका ध्यान कभी इधर, कभी उधर ले जाते हैं, आपके दिल में गुस्सा पैदा करते हैं और जब आपके अंदर नफरत आता है तब ये लोग इस देश का धन ले जाते हैं.”
वहीं इस मामले पर समाजवादी पार्टी के मुखिया ने भी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और कहा, “ये बड़े दुख की बात है, सुबह ये जानकारी मिली और इस प्रकार का मैसेज कंपनी के माध्यम से आया है. मैसेज में बताया जा रहा है कि स्टेट की ओर से आपका फोन हैक किया जा रहा है. दुख की बात है कि लोकतंत्र में आजादी और निजता को भी ये खत्म करना चाहते हैं. जासूसी किस लिए? इसकी जांच होनी चाहिए.”
फोन हैक करने की कोशिश के मामले को लेकर विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमलावर हो गए हैं. विपक्षी दलों के नेता अब सरकार से इस मसले पर जवाब मांग रहे हैं. राजद सांसद मनोज झा ने इसी मामले पर कहा, “सरकार कहे कि ये अलर्ट गलत है. ये क्या हो रहा है? आक्रामक राजनीति के तहत डिजिटल दुनिया बना रहे हैं? आप देखना चाहते हैं कि कौन किससे बात कर रहा है, क्या बात कर रहा है? सरकार की ओर से सफाई आनी चाहिए, इसके लिए एक मंत्रालय भी है वे क्या कर रही है?”
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…