देश

Noida News: लिफ्ट में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में रिटायर्ड IAS ने महिला को जड़ा थप्पड़, CCTV फुटेज वायरल

Noida News: उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों से कुत्ते को लेकर होने वाले विवाद की खबरें लगातार सामने आ रही हैं तो वहीं इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर वीडियो भी लगातार वायरल हो रहे हैं. इसी क्रम में एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बार फिर लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने को लेकर हुए विवाद में थप्पड़ तक चल गए हैं. यह मामला नोएडा से सामने आया है. इस बार खबर रिटायर्ड आईएएस और दंपति के बीच मारपीट को लेकर सामने आई है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पहले महिला और रिटायर्ड आईएएस के बीच हाथापाई हुई और फिर बाद में महिला का पति रिटायर्ड आईएएस से मारपीट करता दिखा. हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात भी सामने आ रही है.

यह घटना नोएडा के सेक्टर-108 स्थित पार्क लॉरिएट सोसाइटी से सामने आई है. जहां एक ओर पुलिस इस मामले की जांच जारी होने की बात कह रही है तो वहीं दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात भी सामने आ रही है. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला से रिटायर्ड आईएएस आरपी गुप्ता कुछ कहते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि महिला के साथ एक अन्य शख्स लिफ्ट में कुत्ते को ले जा रहा था. इसी पर आरपी गुप्ता ने नाराजगी जताई और कुत्ते को हटाने के लिए कहा. इस पर महिला लिफ्ट के डोर पर खड़ी हो गई है.

ये भी पढ़ें- Aligarh: नाबालिग पर तेजाब फेंकने वाला आरिफ 21 साल बाद गिरफ्तार, 2002 के मामले का ऐसे हुआ खुलासा

फिर विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने आरपी गुप्ता का मोबाइल छीन लिया, क्योंकि गुप्ता इस पूरी घटना का वीडियो बनाने जा रहे थे. तो वहीं मोबाइल फोन छीने जाने से गुस्साए आरपी गुप्ता ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. फिर दोनों के बीच कुछ देर तक हाथापाई होती रही. खबर सामने आई है कि बाद में महिला के पति ने लिफ्ट में आकर रिटायर्ड आईएएस के साथ मारपीट की है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम पहुंची और सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज को संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है तो वहीं दोनों पक्षों द्वारा इस मामले में लिखित समझौता किए जाने की बात सामने आई है.

 

भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

3 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

4 hours ago