देश

पटना में शुरू हुई विपक्षी एकता की बैठक, राहुल गांधी, ममता बनर्जी समेत 15 दलों के नेता हुए शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में विपक्षी एकता की पटना में बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में देश के अलग-अलग राज्यों से 15 दलों के नेता शामिल होने के लिए पटना पहुंचे हैं. विपक्षी एकता की ये बैठक मुख्यमंत्री आवास पर हो रही है. बैठक में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के विजयी अभियान को रोकने को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर ममता बनर्जी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, अखिलेश यादव के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं.

विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए अहम है ये बैठक

नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई इस बैठक में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई नेता गुरुवार को ही पटना पहुंच गए थे, वहीं राहुल गांधी के अलावा तमाम पार्टियों के नेता आज पटना पहुंचे हैं. विपक्षी दलों के एकजुटता के प्रयास को लेकर बुलाई गई इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

सूत्रों का कहना है कि बैठक में आपसी विवाद से बचने के लिए राज्य के मुद्दों को नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मुद्दों को उठाए जाने की संभावना है. बैठक में मुख्य रूप से चुनाव में वोटों के बंटवारे को रोकने को लेकर रणनीति पर चर्चा किए जाने की संभावना है. बैठक में सभी की राय से साझा कार्यक्रम तय करने और कन्वेनर चुने जाने की उम्मीद है.

लोकसभा चुनाव में वे सभी ‘एक परिवार की तरह’ लड़ेंगे

वहीं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को ही कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में वे सभी ‘एक परिवार की तरह’ लड़ेंगे. बैठक में शामिल होने के लिए ममता बनर्जी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन,सीपीआई के डी राजा और भाकपा माले के दीपंकर भट्टाचार्य पटना पहुंच चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

17 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

20 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

36 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

52 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

55 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

55 minutes ago