लाइफस्टाइल

Rose Water Benefits: गुलाब जल से होते हैं ये 3 फायदे, जानें, इस्तेमाल करने के तरीके

Skin Care Tips: गुलाब के फूल जैसे मन और आंखों को सुकून देता है वैसे ही गुलाब का पानी यानी गुलाब जल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसके इस्तेमाल से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं खत्म होती हैं साथ ही स्किन ग्लोइंग और क्लीन नजर आती है. वहीं, स्किन के साथ ही बालों और आंखो के लिए भी गुलाब जल लाभकारी होता है. अगर चेहरे पर नियमित रूप से गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं तो स्किन पर निखार आना स्वाभाविक है. तो आइए जानते हैं क्या है गुलाब जल से होने वाले फायदे.

गुलाब जल के फायदे

नींद न पूरी होने या अन्य किसी परेशानी के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल आ गए हैं तो गुलाब जल से इसे कम किया जा सकता है. नेचुरल तरीके से इन डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए गुलाब जल में कॉटन को भिगों ले और कुछ देर के लिए इसे अपनी आंखो पर रखें इससे डार्क सर्कल्स कम होने लगते है.

चेहरे की गंदगी को करें दूर

गुलाब जल को आप टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते है. इतना ही नहीं टोनिंग त्वचा के लिए बहुत ही जरूरी होती है, अपना चेहरा धोने के बाद एक कॉटन में थोड़ा गुलाब जल लेकर इससे फेस को साफ करें ऐसा करने से ही सिर्फ चेहरे पर रह गई गंदगी साफ होगी बल्कि खुले हुए पोर्स भी बंद हो जाएंगे. इससे मुहांसों की दिक्कत खत्म होती है. गुलाब जल फेस पर जमे ऑयल को हटाने में मदद करता है और ऐसे बैक्टीरिया को पनपने से भी रोकता है, जो मुहांसों की वजह बनते हैं.

ये भी पढ़े:Health Benefit: खजूर की चाय पीने से मिलतें हैं ये 5 फायदे, जानें क्या है इसकी रेसिपी

झुर्रियो को करें कम

गुलाब जल का नियमित इस्तेमाल करते हैं तो चेहरे से झुर्रियां भी कम होने लगती हैं. प्रदूषण और सूरज की किरणों और तनाव का असर सबसे ज्यादा हमारी फेस की स्किन पर दिखता है. इस वजह से समय से पहले चेहरे पर एजिंग साइन दिखने लगते हैं. ऐसे में गुलाब जल का इस्तेमाल फायदेमंद साबित होता है, इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण झुर्रियों जैसी कई प्रॉब्लम्स को खत्म करने में मदद करते हैं. आप या तो कॉटन की मदद से गुलाब जल चेहरे पर लगाएं या फिर इससे फेस पैक भी बना सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

3 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

19 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

21 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

22 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

25 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

37 minutes ago