Nuh Violence: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और सीएम मनोहर लाल खट्टर
Nuh Violence: हरियाणा के नूंह से फैली हिंसा ने राज्य में अभी तक 6 लोगों की जान ले चुकी है. वहीं, कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. नूंह से फैली हिंसा प्रदेश के गुरुग्राम, पलवल, सोहाना, मानेसर तक पहुंच गई है. हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. वहीं, इस हिंसा को लेकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान आया है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा,”आयोजकों ने जिला प्रशासन को यात्रा के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी. इस वजह से यह घटना हुई.” प्रदेश में हुई हिंसा को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि अभी तक इस हिंसा में 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 2 होमगार्ड और 4 आम नागरिक हैं.
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा,”यात्रा के जो आयोजक थे उन्होंने यात्रा की पूरी जानकारी जिला प्रशासन को नहीं दी थी, कहीं न कहीं उसकी कमी के कारण यह दुर्घटना हुई. मैं सभी लोगों से आग्रह करूंगा कि अमन शांति बनाकर के रखें. हमारे प्रदेश में आज तक के इतिहास में ऐसी घटना नहीं हुई.” उन्होंने आगे कहा,”जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, चाहे वे किसी भी पार्टी या संगठन से हों, उनलोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाी होगी. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.”
वहीं, हरियाणा में हुए हिंसा को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा,”नूंह में अभी तक की जानकारी में 6 लोगों की मौत हुई है जिसमें से 2 होमगार्ड और 4 आम नागरिक हैं.” उन्होंने कहा,”राज्य पुलिस की 30 कंपनी और केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनी तैनात हैं. केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनी में से हमने 3 पलवल, 2 गुरुग्राम, 1 फरिदाबाद और 14 नूंह में तैनात की है.” सीएम खट्टर ने बताया कि अभी तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी रिमांड आज ली जाएगी. उन्होंने आगे कहा,”मेरी जनता से अपील है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की घटना को आगे न बढ़ने दें.”
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…