देश

Delhi Violence: कहां हैं दिल्ली के किराड़ी-प्रेमनगर से गायब हुए 300 लोग? नांगलोई हिंसा के बाद इलाके में सैकड़ों लोगों के फोन बंद

Nangloi Clash: मुहर्रम के मौके पर ताजिया जुलूस निकलने के दौरान दिल्ली के नांगलोई में हुई हिंसा मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई करने में जुटी हुई है. हिंसा में शामिल अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बीते 24 घंटे में करीब दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी की है, लेकिन कोई भी उपद्रवी गिरफ्त में नहीं आया है. दावा किया जा रहा है कि हिंसा के बाद से अमन विहार, प्रेम नगर और किराड़ी के करीब 300 लोग गायब हो गए हैं.

इन इलाकों में करीब तीन सौ फोन गए, लेकिन बाद में ये सभी बंद हो गए

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नांगलोई हिंसा के बाद इन इलाकों में करीब तीन सौ फोन गए, लेकिन बाद में ये सभी बंद हो गए. ऐसे में इन फोन का उपयोग करने वालों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पा रहा है. इसलिए पुलिस इन लोगों को संदिग्ध के तौर पर भी देख रही है. पुलिस का ये भी मानना है कि इन लोगों का भी हिंसा से कुछ कनेक्शन हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Parliament Monsoon Session: दिल्ली सर्विस बिल पर सदन में आज होगी चर्चा, बीजेपी ने सभी सांसदों को जारी किया व्हिप

जुलूस निकलने के दौरान भड़की हिंसा

गौरतलब है कि ताजिया का जुलूस निकलने के दौरान मुहर्रम के दिन पथराव हो गया था. जिसमें पुलिस के कई अधिकारी और जवान घायल हो गए थे. इसके अलावा राहगीरों को भी चोट लगी थी. उपद्रवियों ने डीटीसी की कई बसों को निशाना बनाया और जमकर तोड़-फोड़ की थी. अब पुलिस कई टीमों का गठन कर दंगाइयों को पकड़ने में जुटी हुई है. मामले में तीन FIR दर्ज की गई थीं. जिसकी जांच के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है. हालांकि मामले में दिल्ली पुलिस को अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं. बीते रविवार को पुलिस ने करीब तीन दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. बाद में सभी को छोड़ दिया गया था.

ड्रोन से रखी जा रही नजर

हिंसा प्रभावित इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. नांगलोई में अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियों भेजा गया है. इसके अलावा ड्रोन से इलाके की निगरानी की जा रही है. साथ ही आरोपियों की पहचान के लिए सॉफ्टवेयर की मदद से सोशल मीडिया पर फोटो की तलाश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

6 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

7 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

7 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

8 hours ago