देश

Mission 2024: काशी और अवध प्रांत के सांसदों को आज जीत का मंत्र देंगे पीएम मोदी, अनुप्रिया पटेल करेंगी बैठक की मेजबानी

लोकसभा चुनाव 2024 को फतह करने के लिए बीजेपी चुनावी रणनीति बनाने में जुटी हुई है. शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ अध्यक्षों तक लगातार बैठकें कर रहे हैं. इन बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया जा रहा है. इसी कड़ी में पीएम मोदी एनडीए के सांसदों के साथ 31 जुलाई से बैठक कर रहे हैं.

सांसदों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी

आज (2 अगस्त) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के काशी और अवध प्रांत के सांसदों के साथ बैठक करेंगे. जिसकी मेजबानी मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल और चंदौली से सांसद महेंद्रनाथ पांडेय करेंगे. एनडीए क्लस्टर- 3 की आज होने वाली बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे.

80 सीटों को जीतने का बीजेपी ने रखा लक्ष्य

गौरतलब है कि बीजेपी उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है. ऐसे में पीएम मोदी लगातार सांसदों के साथ बैठक कर उन्हें जीत का मंत्र दे रहे हैं. एनडीए सांसदों की पीएम मोदी के साथ ये बैठकें 10 अगस्त तक चलेंगी. 31 अगस्त को सांसदों के साथ हुई पीएम मोदी की बैठक में उन्होंने सभी सांसदों को गांव-कस्बों में प्रवास करने के निर्देश दिए थे.

यह भी पढ़ें- Parliament Monsoon Session: दिल्ली सर्विस बिल पर सदन में आज होगी चर्चा, बीजेपी ने सभी सांसदों को जारी किया व्हिप

सांसदों को पीएम मोदी दे रहे जीत का मंत्र

पीएम मोदी ने कहा था कि सभी सांसद जनता के बीच जाएं और उन्हें सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को बताने के अलावा उनकी समस्याएं सुनें. माना जा रहा है कि आज की बैठक में भी पीएम मोदी सांसदों को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और सरकार के विकास कार्यों को लोगों को बताने के लिए कह सकते हैं.

हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटी बीजेपी

बता दें कि 2024 में बीजेपी के विजयी रथ को रोकने के लिए विपक्ष भी जोर आजमाइश कर रहा है. इसी के तहत विपक्षी दलों ने INDIA नाम का गठबंधन बनाया है. जिसमें 26 दल शामिल हुए हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि INDIA और NDA के बीच लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. वहीं बीजेपी भी हैट्रिक लगाने के लिए नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. जिसकी कमान खुद पीएम मोदी ने संभाल ली है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

7 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

8 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

8 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

9 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

9 hours ago