देश

Delhi Hospital Fire: बच्चों के अस्पताल का मालिक गिरफ्तार, आग लगने से 7 बच्चों की हुई थी मौत

दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी केयर सेंटर नाम के बच्चों के अस्पताल में आग लगने से 7 बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली पुलिस ने रविवार को अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन किची को गिरफ्तार कर लिया है.

आग लगने की घटना में सात बच्चों की मौत के बाद अस्पताल का मालिक फरार हो गया था और दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

आग  लगने से 7 बच्चों की मौत हुई थी

शनिवार देर रात न्यू बॉर्न बेबी केयर अस्पताल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई थी. कहा जा रहा है कि कई ऑक्सीजन सिलेंडर में हुए धमाकों के चलते आग लग गई थी. पल भर में ही आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पास की दुकानों और बिल्डिंग को भी अपनी चपेट में ले लिया.

यह भी पढ़ें- Delhi Hospital Fire: बच्चों के अस्पताल में लगी भीषण आग, कम से कम 7 नवजातों की मौत, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया दुख

अस्पताल में लगी आग की चपेट में पास के दो बिल्डिंग भी आ गए थे. फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि शनिवार देर रात 11:32 बजे सूचना मिली थी कि एक अस्पताल में आग लग गई है. सूचना के बाद दमकल की 16 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

4 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

9 minutes ago

‘असाधारण जनसेवक हैं मोदी’ भूटान PM शेरिंग तोबगे ने हिंदी में लिखा लेख, बोले- विकसित भारत का मतलब विकसित भूटान

Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

14 minutes ago

अब पाक-चीन की खैर नहीं…! भारत ने तैयार किया 661 करोड़ का प्लान, क्या है ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम?

BrahMos Missile Deal: भारत ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के आधुनिक…

18 minutes ago

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

40 minutes ago