दीपा करमाकर (फोटो- IANS)
Dipa Karmakar: शीर्ष जिमनास्ट दीपा करमाकर ने रविवार को यहां ताशकंद में एशियाई महिला कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता और यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय बन गईं. व्यक्तिगत वॉल्ट के फाइनल में करमाकर 13.566 के औसत स्कोर के साथ आठ जिमनास्टों के बीच शीर्ष पर रहीं.
अपने दोनों प्रयासों में, 30 वर्षीय जिमनास्ट को 13.566 के समान स्कोर प्राप्त हुए. उत्तर कोरियाई किम सोन हयांग (13.466) और जो क्योंग ब्योल (12.966) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते. इससे पहले करमाकर ने 2015 में हिरोशिमा में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था.
2016 में रियो ओलंपिक में वॉल्ट फाइनल में चौथे स्थान पर रहने के बाद वह देश में एक घरेलू नाम बन गईं. करमाकर ने 2014 में ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक भी जीता. प्रतिबंधित पदार्थ के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद 21 महीने का प्रतिबंध झेलने के बाद करमाकर पिछले साल एक्शन में लौटीं.
ये भी पढ़ें- Pro League: भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना से 0-3 से हारी
-भारत एक्सप्रेस
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…