खेल

IPL 2024 Final KKR Vs SRH Match Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 साल बाद जीता तीसरा खिताब, फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की शर्मनाक हार

IPL 2024 Final KKR Vs SRH Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया, जिसमें केकेआर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और 114 रनों का टारगेट सेट किया. जिसे केकेआर ने 10.3 ओवर में चेज करते हुए तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया.

सनराइजर्स हैदराबाद 113 रन पर ऑलआउट

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा. मिचेल स्टार्क ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा (2 रन) को आउट कर दिया. इसके बाद दूसरे ओवर में वैभव अरोड़ा ने ट्रेविस हेड को खाता खोले बिना पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. राहुल त्रिपाठी और ऐडन मारक्रम ने पारी को संभाला, लेकिन पांचवीं ओवर में स्टार्क ने त्रिपाठी को भी कैच आउट करवा दिया. सातवें ओवर में नीतीश रेड्डी (13 रन) भी आउट हो गए.

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन.

ये भी पढ़ें- IPL 2024 Final Match KKR Vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता आईपीएल 2024 का खिताब, फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

1 minute ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

12 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

17 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

19 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

34 minutes ago

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

51 minutes ago