पद्म पुरस्कार 2024.
Padma Awards 2024: लोकसभा चुनाव के बीच आज (22 अप्रैल) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी. आचार संहिता का उलंधन ना हो इसके लिए चुनाव आयोग को सूचना दे दी गई थी. लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को संपन्न हुआ और दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. बता दें कि पद्म पुरस्कारों की घोषणा इस साल 26 जनवरी से एक दिन पहले यानी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई थी.
पद्म विभूषण पुरस्कार से भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, बिदेंश्वर पाठक (मरणोपरांत), एक्टर कोनिडेला चिरंजिवी, नृत्यांगना पदमा सुब्रमण्यम, एक्ट्रेस वैज्यंती माला को सम्मानित किया जाएगा. वहीं, जस्टिस एम फातिमा (मरणोपरांत), एक्टर मिथुन चक्रवर्ती, गायिका ऊषा उत्थुप, एक्टर विजयकांत (मरणोपरांत) और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यव्रत मुखर्जी को पद्म भूषण प्रदान किया जाएगा.
पद्म पुरस्कार, सामाजिक कार्य, व्यापार, उद्योग, विज्ञान और इंजीनियरिंग और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं. इस साल एक पुरस्कार दो लोगों को संयुक्त रूप से दिया जा रहा है. पद्म अवार्ड के तहत पांच लोगों को पद्म विभूषण, 17 हस्तियों को पद्म भूषण और 110 को पद्म श्री से सम्मानित किया जाना है.
Pakistani Citizen Detained: जम्मू के अरनिया इलाके के सई क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के…
बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण को लेकर पिछले कुछ दिनों से…
गोरखपुर में हुए रोड शो का बताकर वायरल किया जा रहा अखिलेश यादव का वीडियो…
Delhi High Court: जस्टिस मनोज ओहरी की सिंगल बेंच ने कहा कि प्रबंधन जन्मतिथि और…
Indian Railways Mobile Phone Rules: भारतीय रेलवे ने ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर…
हैदराबाद में सीएलईए के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सीजेआई सूर्यकांत ने कानूनी शिक्षा में एआई के…