महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की 23 साल की बेटी नेहा हिरेमथ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई
Karnataka MCA Student Neha Murder Case: कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी की हत्या बीते 18 अप्रैल को बीवीबी कॉलेज कैंपस में कर दी गई थी. उनकी बेटी नेहा हिरेमथ को एक युवक ने चाकूओं से गोदकर बेरहमी से मार डाला था. 23 वर्षीय नेहा MCA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थीं. आरोपी की पहचान एक ड्रॉपआउट स्टूडेंट फैयाज खोंडुनाईक के रूप में हुई है.
बेटी की हत्या पर निरंजन हिरेमथ ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर के रवैये पर नाराजगी जताई और लापरवाही के लिए उनका तत्काल ट्रांसफर करवाने की मांग की. उन्होंने कहा- “मैंने 8 लोगों के नाम खुले तौर पर दिए. उन्होंने एक भी व्यक्ति को नहीं पकड़ा है. मेरा विश्वास टूट रहा है. वे मामले को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो इस केस को सीबीआई को दे दो.”
निरंजन हिरेमथ ने पुलिस कमिश्नर का जिक्र करते हुए कहा- “इस केस में कमिश्नर एक महिला हैं, फिर भी वह एक लड़की की हत्या को गंभीरता से नहीं ले रही हैं. वह किसी दबाव में काम कर रही हैं. मेरी मांग है कि मामले में लापरवाही के लिए उक्त कमिश्नर का ट्रांसफर किया जाए और केस को सीबीआई को दिया जाए, ताकि हत्यारे को जल्द से जल्द सजा मिल सके.”
नेहा हत्याकांड पर अब कर्नाटक की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी और भाजपा आमने-सामने हैं. केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने कहा कि इस घटना के पीछे लव जिहाद का एंगल है. कांग्रेस के शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है.
घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्रदर्शन करते हुए हत्यारे को फांसी देने की मांग की है. वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता अपनी ही पार्टी के पार्षद की बेटी के मर्डर केस पर चुप्पी साधे हुए हैं. हालांकि, राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटना को लेकर कहा कि कथित लव जिहाद की बातें झूठ हैं. उन्होंने कहा कि यह हत्या निजी कारणों से की गई है और कर्नाटक में कानून व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है.
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बयान से नेहा के परिजन खफा हैं. परिजनों का कहना है कि फैयाज ने उनकी बेटी को फंसाने की योजना बनाई थी. कई लोग उसे (नेहा को) धमकी दे रहे थे, लेकिन बेटी को नहीं पता था कि इस तरह उसकी जिंदगी छीन ली जाएगी. बहरहाल, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फैयाज लड़की पर चाकू से पर हमला करता हुआ दिख रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…