चुनाव

Jharkhand: ‘कल्पना कीजिए अगर गलती से वे सत्ता में आ गए तो क्या-क्या तोड़ेंगे’, इंडिया गठबंधन की रैली में मारपीट पर BJP ने बोला हमला, Video

Lok Sabha Elections 2024: झारखंड की राजधानी रांची में विपक्षी गठबंधन इंडिया की महारैली में कल जमकर मारपीट हुई और कुर्सियां चली. यहां तक कि कुछ के सिर से खून बहता हुआ भी दिखाई दिया. तो वहीं महारैली में हुई इस घटना को भाजपा ने आड़े हाथ लिया है और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के इस गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा है कि ‘कल्पना कीजिए अगर गलती से वे सत्ता में आ गए तो वे क्या तोड़ेंगे…’ इसी के साथ ही भाजपा ने जनता से सावधान रहने की अपील की है.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “यह कैसा गठबंधन है? रांची में INDIA गठबंधन की संयुक्त रैली में, उनके कार्यकर्ताओं (पार्टी कार्यकर्ताओं) द्वारा एक-दूसरे पर कुर्सियां, मेज, स्टूल और लाठियां भांजी गईं. आज वे एक-दूसरे का सिर तोड़ रहे हैं, कल्पना कीजिए अगर गलती से वे सत्ता में आ गए तो वे क्या तोड़ेंगे. ऐसे में मतदान करते समय उम्मीदवारों को चुनते समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है.’

पूनावाला ने आगे कहा कि यह जंगलराज रैली स्थल पर ही हो रहा है. ये नेता केवल अपने परिजनों और रिश्तेदारों की भ्रष्टाचार की राजनीति को बचाने के लिए एक साथ आए हैं. उन्होंने ये भी कटाक्ष किया कि उनके पास देश के लिए कोई साझा मिशन नहीं है. पूनावाला ने आगे कहा कि विपक्षी गठबंधन में केवल भ्रम, विभाजन, महत्वाकांक्षाएं और हताशा है. इस वजह से आप उनकी रैली में ही हिंसा की राजनीति देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-दहेज प्रथा पर योगी सरकार का प्रहार…सरकारी कर्मचारियों को इस जगह जमा करना होगा शपथपत्र

गौरतलब है कि 21 अप्रैल को इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन हुआ था जिसमें राजद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई. मीडिया सूत्रों की मानें तो इस मारपीट के पीछे का कारण चतरा से केएन त्रिपाठी की उम्मीदवारी को लेकर बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि केएन त्रिपाठी की उम्मीदवारी को लेकर ही रैली के बीच ये मारपीट राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई है.

दरअसल, कांग्रेस ने केएन त्रिपाठी को चतरा लोकसभा सीट से उतारा है. पहले तो इस रैली में मंच से भाजपा के खिलाफ बयानबाजी हुई इसके कुछ ही देर बाद ही कांग्रेस और राजद कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. बता दें कि प्रभात तारा मैदान में हुई इस रैली में जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ कुल 28 राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

19 minutes ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

24 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

52 minutes ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

1 hour ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

1 hour ago