देश

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिजन से CM नायब सेनी बात की, कहा- कोई नहीं बचेगा…सजा जरूर मिलेगी

मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में देश के अलग-अलग राज्यों से के तकरीबन 27 से ज्यादा लोग मारे गए. इसमें कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्य भी शामिल हैं. इस हमले में आम नागरिक के अलावा आईबी और नेवी के अधिकारी भी मारे गए हैं. हरियाणा के नेवी लेफ्टिनेंट  विनय नरवाल (26) भी हमले में मारे गए, जिसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने विनय नरवाल के परिजनों से बात की.

सीएम सैनी ने नरवाल के दादा को वीडियो कॉल के माध्यम से सांत्वना दी. उन्हें विश्वास दिलाया कि जिन्होंने भी यह अमानवीय कृत्य किया, उनमें से कोई नहीं बचेगा, सबको उनके किए की सजा जरूर मिलेगी.

पहलगाम में हुए हमले के बाद से सुरक्षाबल ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियां ने अब तक तीन आतंकियों के स्केच भी जारी किए हैं. गृह मंत्री अमित शाह कल ही श्रीनगर पहुंचे थे, जिसके बाद आज बुधवार को पहलगाम घटनास्थल का दौरा किया. प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपना सऊदी अरब का दोरा छोटा करके सुबह ही देश वापस आ चुके हैं.

टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने ली है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, इस हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद (Saifullah Kasuri) है, जो लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ भी है. उसे सैफुल्लाह कसूरी के नाम से भी जाना जाता है.

मतकों को 10-10 लाख का मुआवजा देगी जम्मू-कश्मीर सरकार

पहलगाम आतंकी घटना के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुआवजे की घोषणा की है. सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये और घायलों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है. वहीं, मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई.


ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले में हमारा “कोई लेना-देना नहीं”…भारत की कार्रवाई से पहले पाक ने झाड़ा पल्ला


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

27 minutes ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

35 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

37 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

56 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

59 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

1 hour ago