देश

पाकिस्तान से मेरठ आये नागरिकों को वापस भेजा गया, 48 घंटो की है मोहलत

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार के आदेश के बाद मेरठ जोन में सभी के 7 जनपदों से पाकिस्तानी नागरिकों के शार्ट टर्म वीजा कैंसिल करते हुए उन्हें वापस पाकिस्तान भेजने का काम कर दिया है .

मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने भारत एक्सप्रेस को ये जानकारी दी है. इसके अलावा एडीजी भानु भास्कर का यह भी कहना है कि सहारनपुर ,शामली मुजफ्फरनगर मेरठ सहित पूरे ज़ोन में शार्ट टर्म वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है . उन सभी को चिन्हित करके 48 घण्टों के भीतर भारत से बाहर भेजने के आदेश के बाद यूपी पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं .

पाकिस्तानी महिला को भी वापस भेजा जाएं

मेरठ के सरधना में अपने रिश्तेदारों के यहां 40 दिन के वीजा पर आई पाकिस्तानी महिला को भी वापस भेज दिया गया है . महिला अपने दो बच्चों के साथ मेरठ में आई थी . मेरठ में एलआईयू की तीन टीमों को पाकिस्तानियों को वापस भेजने के लिए लगाया गया है .

आपको बता दें कि कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद देश भर में रोष है . भारत सरकार ने आदेश जारी करते हुए 48 घण्टों में पाक नागरिकों को देश छोड़ने का ऐलान किया है .

इसके अलावा मेरठ में उसके नजदीकी जनपदों में पुलिस और एलआईयू की टीम गोपनीय तरीके से भी पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश कर रही है 48 घंटे बाद अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक यहां मिलेगा तो उसके खिलाफ पुलिस प्रशासन कानूनी कार्रवाई भी करने की तैयारी बना रहा है .

ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड लश्कर कमांडर अल्ताफ लल्ली ढेर, सेना-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मिली सफलता

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

19 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago