देश

Pahalgam Terror Attack: अमेरिका का ऐलान… “पहलगाम हमले के आतंकियों को पकड़ने में भारत का साथ देंगे”

पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले के बाद से दुनिया के तमाम देश इस जघन्य हमले की निंदा कर रहे हैं. इसी कड़ी में अमेरिका लगातार भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहने और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करने का आह्वान कर रहा है. अब अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) तुलसी गबार्ड ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हम भारत के साथ एकजुटता से खड़े हैं.

तुलसी गबार्ड ने कहा,


हम पहलगाम में 26 हिंदुओं को निशाना बनाकर किए गए भयानक इस्लामी आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत के साथ एकजुटता में खड़े हैं. मेरी प्रार्थनाएँ और गहरी संवेदनाएँ उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजन खो दिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के सभी लोगों के साथ हैं. हम आपके साथ हैं और इस जघन्य हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने में आपका समर्थन करते हैं.

We stand in solidarity with India in the wake of the horrific Islamist terrorist attack, targeting and killing 26 Hindus in Pahalgam. My prayers and deepest sympathies are with those who lost a loved one, PM @narendramodi, and with all the people of India. We are with you and…

— DNI Tulsi Gabbard (@DNIGabbard) April 25, 2025

Pahalgam हमले को लेकर अमेरिका का बयान

इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग ने भी आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़े होने की बात दोहराई है. अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, “जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप और सचिव रुबियो ने स्पष्ट किया है, संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के साथ खड़ा है, आतंकवाद के सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है. हम मारे गए लोगों के लिए और घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस जघन्य कृत्य के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान करते हैं.”  वहीं आतंकी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी से फोन पर बात की है.

26 लोगों की हुई थी मौत

मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे. मरने वाले में सभी पुरूष थे और उनमें अधिकतर पर्यटक थे. हमले के बाद केंद्र सरकार एक्शन मोड में है और पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले ले रही है. इसमें वीजा निलंबन, सिंधु समझौता रद्द करने का फैसला शामिल है.


ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: “आतंकियों को फ्रीडम फाइटर कहना अपमान है”… दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री को लताड़ा


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

पीएम मोदी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! वैश्विक महंगाई के बीच GST घटाकर आम जनता को दी 10% की सीधी बचत

PM Modi GST Relief: मोदी सरकार ने GST में 10% की कटौती कर उपभोक्ताओं को…

22 minutes ago

एआई की अजब-गजब लीला: गिटार बन गया बिना हेलमेट का सवारी, और कार ड्राइवर को थमा दिया हेलमेट चालान!

AI traffic camera mistake: बेंगलुरु में AI ट्रैफिक कैमरे ने स्कूटर सवार की पीठ पर…

30 minutes ago

1 अक्टूबर की सुबह से बदल जाएंगे सारे नियम! बिना PUCC पेट्रोल पंप पहुंचे तो खाली हाथ लौटेंगे घर

Delhi NCR PUCC Rule: दिल्ली-NCR में 1 अक्टूबर से बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. 10,000…

45 minutes ago

चोल साम्राज्य की समुद्री विरासत और भारतीय इतिहास लेखन का असंतुलन

राजेन्द्र चोल की शक्तिशाली नौसेना ने हिंद महासागर से दक्षिण-पूर्व एशिया तक चोल साम्राज्य का…

47 minutes ago

दिशा सालियन केस: पिता और वकील ने मांगी पुलिस सुरक्षा, धमकी का लगाया आरोप

Disha Salian case: दिशा सालियन केस में उनके पिता सतीश सालियन, वकील नीलेश ओझा और…

1 hour ago

एशियन गेम्स में बारिश का बड़ा खेल! भारत और पाकिस्तान को बिना पसीना बहाए मिला सेमीफाइनल का तोहफा

Asian Games 2026: जापान में बारिश के चलते भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर-फाइनल रद्द हो गया. नंबर-1 ICC…

2 hours ago