Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड लश्कर कमांडर अल्ताफ लल्ली ढेर, सेना-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मिली सफलता

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना और पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर अल्ताफ लल्ली को बांदीपोरा में एक मुठभेड़ में मार गिराया.

प्रतिकात्मक फोटो.

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के पीछे जिम्मेदार आतंकियों की तलाश में भारतीय सुरक्षा बलों ने पहली बड़ी सफलता हासिल की है. पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के वरिष्ठ कमांडर अल्ताफ लल्ली को शुक्रवार को बांदीपोरा जिले में एक संयुक्त अभियान के दौरान मार गिराया गया.

यह कार्रवाई भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई, जो पहलगाम हमले के बाद शुरू हुए व्यापक सुरक्षा अभियान का हिस्सा है. हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हुई थी, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था.

शुक्रवार सुबह खुफिया जानकारी के आधार पर बांदीपोरा में सेना और पुलिस ने मिलकर एक तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई. शुरुआती गोलीबारी में अल्ताफ लल्ली घायल हो गया और बाद में वह मारा गया. इस ऑपरेशन में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की सुरक्षा टीम के दो जवान भी घायल हुए.

कौन था अल्ताफ लल्ली?

अल्ताफ लल्ली लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकियों में शामिल था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था. उस पर जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप था. 22 अप्रैल के पहलगाम हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में भी उसकी प्रमुख भूमिका मानी जा रही थी. इस हमले में आतंकियों ने गैर-मुस्लिम पर्यटकों को निशाना बनाया था, जिसमें एक नेपाली नागरिक सहित 26 लोगों की जान चली गई थी.

लल्ली की मौत को सुरक्षा एजेंसियां एक बड़ी सफलता मान रही हैं. अधिकारियों के मुताबिक, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बाकी बचे आतंकियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा या मार गिराया जाएगा.

इस मुठभेड़ के बाद अन्य संदिग्धों पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है. पहलगाम हमले में भूमिका निभाने वाले माने जा रहे आदिल हुसैन ठोकर और आसिफ शेख जैसे संदिग्धों की संपत्तियां भी बुलडोजर और विस्फोटकों की मदद से ध्वस्त कर दी गई हैं.


ये भी पढ़ें- आतंकवादी समाज को बांटना चाहते हैं, देश एकजुट होकर देगा जवाब: श्रीनगर में बोले राहुल गांधी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital