देश

Pahalgam Terror Attack: आतंकियों ने 9 साल के बेटे के सामने मारी पिता को गोली, कश्मीर घूमने के लिए महीनों से बचाए थे पैसे

Pahalgam Terror Attack: बालासोर (ओडिशा) के रहने वाले प्राशांत सतपथी का सपना था कि वो अपने परिवार के साथ कश्मीर की वादियों में कुछ सुकून भरे पल बिताएं. उन्होंने इस सफर के लिए महीनों तक पैसे जोड़े थे. लेकिन उनका ये सपना बाइसरण की वादियों में खून से लथपथ हो गया.

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बाइसरण में अचानक गोलियों की बौछार शुरू हो गई. पर्यटकों से भरी घाटी में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इसी हमले में 41 वर्षीय प्राशांत सतपथी को सिर में गोली मारी गई. यह दर्दनाक घटना उनकी पत्नी और 9 साल के बेटे की आंखों के सामने हुई. वो सभी एक रोपवे राइड से उतर ही रहे थे.

परिवार के सामने हुआ भयावह अंत

प्राशांत की मौके पर ही मौत हो गई. पत्नी और बेटा किसी तरह जान बचाकर भागे. दोनों अभी भी सदमे में हैं. इस हमले में कुल 26 लोगों की जान चली गई. घायल पर्यटकों को स्थानीय लोगों ने घोड़ों की मदद से नीचे पहुंचाया. बाद में हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया.

प्राशांत की पहचान जम्मू-कश्मीर पुलिस की हेल्पलाइन के ज़रिए की गई. उनके पार्थिव शरीर को ओडिशा लाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है. बालासोर जिले में मातम छाया हुआ है. गांव के लोग अब भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि एक खुशहाल परिवार की छुट्टियां मौत में बदल जाएंगी.

TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ (The Resistance Front) ने ली है. यह संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही हिस्सा है. सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. आस-पास के जंगलों में भी तलाशी अभियान चल रहा है. प्राशांत सतपथी की मां बेटे की मौत की खबर सुनकर कुछ बोल नहीं पा रहीं. पूरा गांव गम में डूबा है. एक पिता, पति और बेटे की इस तरह हुई मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है.

कश्मीर घाटी में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है, जिसमें आम नागरिकों को निशाना बनाया गया है. इससे पहले 2019 में पुलवामा में आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे.

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: हमले के बाद क्यों हो रही Tina Dabi के एक्स हस्बैंड अतहर आमिर खान की चर्चा?

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

5 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

7 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

24 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

36 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago