देश

UP News: इटावा में सुपरफास्ट राजधानी ट्रेन से टकरा कर राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई दर्दनाक मौत, GRP-RPF के जवानों ने दी सलामी, राष्ट्रीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, देखें तस्वीरें

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक की अप लाइन पर कानपुर से दिल्ली जा रही सुपरफास्ट राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हो गई है. इसकी सूचना पर रेल प्रशासन और जीआरपी-आरपीएफ विभाग में हड़कंप मच गई और आनन-फानन में सुपरफास्ट राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नम्बर 3 पर रोक कर ट्रेन के इंजन में फंसे मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव को सम्मान के साथ निकाला गया और फिर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया तो वहीं पुलिसकर्मियों ने सलामी देकर मोर का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया.

पूरी घटना की जानकारी देते हुए भरथना रेलवे स्टेशन के अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह 8:35 बजे उन्हें साम्हों स्टेशन से सूचना मिली कि कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन संख्या 2501 सुपरफास्ट राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में राष्ट्रीय पक्षी मोर फंसा हुआ है. उन्होंने बताया कि जैसे ही उनको ये सूचना मिली, उन्होंने सम्बंधित ट्रेन को भरथना रेलवे स्टेशन की अप मेल लाइन पर 8:38 बजे रुकवाया. इससे पहले ही उन्होंने जानकारी होने के तुरंत बाद ही जीआरपी और आरपीएफ को इस घटना की जानकारी दी और उनको मौके पर बुलाया गया. तो दूसरी ओर ट्रेन के रुकते ही इंजन में फंसे राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव को सम्मान के साथ निकाला गया.

ये भी पढ़ें- UP Weather Alert: यूपी में लगातार जारी रहेगी तेज बारिश, आंधी के साथ ही बिजली गिरने की मौसम विभाग ने दी चेतावनी, 40 ज‍िलों के लिए जारी किया अलर्ट

स्टेशन अधीक्षक ने मीडिया को आगे की जानकारी देते हुए बताया कि, राष्ट्रीय पक्षी मोर साम्हों रेलवे स्टेशन से पहले कहीं पटरी पर दौड़ती आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया. इस वजह से वह इंजन में फंस गया और मर गया. उसके शव के इंजन में फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद ट्रेन को रुकवाकर सम्मान के साथ शव को इंजन से निकाला गया. उन्होंने बताया कि, राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव को निकालने के बाद ट्रेन को करीब 5 मिनट रोका गया. इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया. वहीं मौके पर मौजूद जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव को सलामी दी. साथ ही सूचना पर पहुँची वन विभाग की टीम में वन दरोगा लक्ष्मी नारायन व महावीर सिंह को अग्रिम कार्यवाही के लिए सौंप दिया गया था. इसके बाद राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. वहीं वन दरोगा लक्ष्मी नारायन ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद राष्ट्रीय सम्मान के साथ ग्राम सीहपुरा नर्सरी कैम्पस में अन्तिम संस्कार किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद HC के पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने…

6 seconds ago

‘ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो’, SIR विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा हमला

Sanjay Raut news: SIR को लेकर संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

3 minutes ago

चित्रा रामकृष्ण को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, CBI की जमानत रद्द करने की याचिका खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने NSE की पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण की जमानत को चुनौती देने वाली…

7 minutes ago

सीआरपीएफ में बिना लिखित परीक्षा कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल बनने का मौका, जानिए योग्यता और सैलरी

CRPF Sports :सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कॉन्स्टेबल और…

8 minutes ago

कालकाजी में नाबालिग से हुई दरिंदगी के बाद LSR कॉलेज ने बढ़ाई सुरक्षा, क्लासेज की ऑनलाइन शिफ्ट

कॉलेज परिसर से महज दो किलोमीटर की दूरी पर एक नाबालिग लड़की के साथ हुए…

10 minutes ago

झारखंड कैबिनेट विस्तार जल्द: कल्पना सोरेन बनेंगी मंत्री? मनोज पांडे ने अटकलों पर लगाया विराम

Jharkhand Cabinet Expansion 2026: झारखंड में दो खाली मंत्री पदों पर जल्द होगा विस्तार. भारत…

21 minutes ago