मनोरंजन

साउथ फिल्म में डेब्यू करेंगी संजय कपूर की बेटी Shanaya, जानिए किस सुपरस्टार के साथ आएंगी नजर

Shanaya Kapur South Debut: संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अक्सर सूर्खियों में बनी रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. माना जा रहा है कि शनाया कपूर साउथ डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. आपको बता दें कि शनाया कपूर मोहनलाल की फिल्म Vrushabha से अपना साउथ डेब्यू करेंगी. एकता कपूर की फिल्म Vrushabha को कन्नड़ डायरेक्टर नंदा किशोर डायरेक्ट कर रहे हैं. खबर हैं कि इस फिल्म में शनाया कपूर को भी एक अहम रोल मिला है.

कैसा होगा फिल्म की कहानी का डेब्यू

दरअसल, Vrushabha फिल्म की कहानी में एक पिता और बेटे के रिश्ते के बारे में बताया गया है. इस फिल्म में शनाया कपूर का रोल काफी अहम है. फिल्म की कहानी पास्ट और प्रजेंट के इर्द-गिर्द घूमेगी. फिल्म में शनाया का रोल ग्लैमरस और परफॉर्मेंस ओरिएंटेड होगा. माना जा रहा है कि Vrushabha की कहानी तेलुगू सुपरहिट फिल्म मगधीरा से मिलती है. बता दें कि मगधीरा को पॉपुलर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने बनाया था. वहीं Vrushabha की कहानी प्यार और बदले के इर्द-गिर्द घूमेगी. फिल्म में रोशन मेका, Garuda Ram और श्रीकांत जैसे स्टार्स शामिल है. बताया जा रहा है कि फिल्म जुलाई के आखिर तक रिलीज हो जाएगी. फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही है. कुछ ही दिन पहले एकता और मोहनलाल ने इसकी अनाउंसमेंट की थी.

ये भी पढ़ें:Pumpkin Seeds Benefits: रोजाना खाएं एक चम्मच कद्दू के बीज, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, जानें इसके फायदे

शनाया फिल्म बेधड़क से करने जा रही है बॉलिवुड डेब्यू

वहीं शनाया फिल्म बेधड़क से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है जिसमें गुरफतेह पीरजादा, लक्ष्य लालवानी भी लीड रोल प्ले करते दिखेंगे. शनाया फिल्म दुनिया में कदम रखने से पहले ही चर्चा में बनी रहती है. इतना ही नहीं उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है. उनके इंस्टाग्राम पर 7.1 मिलियन फॉलोअर्स है. उन्हें एक्टिंग के साथ-साथ डांसिंग में भी काफी दिलचस्पी है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

13 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

27 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

30 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

43 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

1 hour ago