Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रांची के इशांक ने 7 साल की उम्र में पार किया पाक स्ट्रेट, बना सबसे कम उम्र का तैराक, सीएम ने दी बधाई

Youngest Swimmer World Record: रांची के सात वर्षीय मास्टर इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच स्थित कठिन पाक जलडमरू मध्य को तैरकर पार कर दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बनने का गौरव हासिल किया.

Youngest Swimmer World Record: झारखंड की राजधानी रांची के मास्टर इशांक ने अपनी कम उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. सिर्फ सात साल की उम्र में उन्होंने श्रीलंका और भारत के बीच स्थित कठिन माने जाने वाले पाक जलडमरू मध्य (Palk Strait) को तैरकर पार कर लिया. लगातार 9 घंटे 50 मिनट तक समुद्र की ऊंची लहरों से जूझते हुए उन्होंने यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की.

सीएम ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि महज 7 वर्ष की उम्र में झारखंड से नन्हे इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच 29 किमी लंबे Palk Strait को पार कर ऐतिहासिक पल अपने नाम किया है. इशांक की यह सफलता अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का अद्भुत उदाहरण है. उन्होंने न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है. इशांक और उनके परिवारजनों, ट्रेनर्स को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए ढेरों बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, जोहार.

धनुषकोडी में हुआ स्वागत

इशांक ने श्रीलंका के तट से अपनी यात्रा शुरू की और लगभग 29 किलोमीटर की दूरी तय की. जैसे ही दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर वे भारत के धनुषकोडी के अरिचलमुनाई तट पर पहुँचे, वहां मौजूद खेल अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. यह पल गर्व और खुशी से भरा हुआ था.

पुराना रिकॉर्ड टूटा

इशांक ने तमिलनाडु के तैराक जय जशवंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया. जय ने 2019 में 10 साल की उम्र में श्रीलंका से रामेश्वरम तक 30 किलोमीटर की दूरी 10 घंटे 30 मिनट में पूरी की थी. इशांक ने उससे कम उम्र और कम समय में यह चुनौती पूरी कर नया इतिहास रच दिया.

कठिन चुनौती पर विजय

पाक स्ट्रेट अपनी भौगोलिक स्थिति और समुद्री लहरों के कारण हमेशा से तैराकों के लिए मुश्किल रहा है. इस दूरी को पार करने के लिए शारीरिक ताकत के साथ मानसिक साहस भी जरूरी होता है. इशांक ने इस उपलब्धि से न केवल अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे भारत को गर्व का मौका दिया.

ये भी पढ़ें-‘मूल केस’ कमजोर तो क्या मनी लॉन्ड्रिंग की फाइल भी बंद हो? ED के 70 साल पूरे होने पर डायरेक्टर राहुल नवीन

रांची में उत्साह

इशांक की इस जीत से रांची और पूरे देश में खुशी की लहर है. खेल प्रेमी और स्थानीय लोग उनकी इस सफलता को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे भारत की तैराकी के इतिहास में एक मील का पत्थर मान रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital