Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत-पाक सीमा पर तहरीक-ए-लब्बैक से जुड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया

भारत-पाक सीमा से तहरीक-ए-लब्बैक से जुड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया

बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा

नई दिल्ली – सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने राजस्थान की भारत-पाकिस्तान सीमा से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है. ये घुसपैठिया पाकिस्तान के तहरीक-ए-लब्बैक संगठन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. बीएसएफ ने मंगलवार को ये जानकारी दी. बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को शाम के समय सीमा सुरक्षा बल के सतर्क सैनिकों ने भारत-पाक सीमा से एक 20 वर्षीय पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है. इसे राजस्थान के श्रीगंगानगर सेक्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया है. पकड़े गए घुसपैठिए का नाम मोहम्मद वकास बताया जा रहा है.

पुलिस थाने को सौंपा

शुरुआती पूछताछ के दौरान मोहम्मद विकास ने खुलासा किया कि वह पाकिस्तान की तहरीक-ए-लब्बैक का अनुयायी है और भारत में उसी की विचारधारा का प्रचार करने के लिए प्रवेश किया था. बीएसएफ ने बताया कि मोहम्मद विकास पाकिस्तान के बहावलनगर जिले के करमपुर गांव का रहने वाला है.फिलहाल उसकी घुसपैठ के असली मकसद का पता लगाने के लिए खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं.इसके लिए उसे संबंधित पुलिस थाने को सौंपा दिया गया है.

गौरतलब है कि पाकिस्तान में तहरीक-ए-लब्बैक एक कट्टरपंथी इस्लामी चरमपंथी संगठन है. यह संगठन पाकिस्तान में ईशनिंदा विधि में किसी भी बदलाव के खिलाफ प्रदर्शन करता रहता है. हाल ही में नूपुर शर्मा की हत्या की साजिश रचने में भी इस संगठन का नाम सामने आया था.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital