देश

शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 साल की उम्र में निधन, बनारस में होगा अंतिम संस्कार

शास्त्रीय संगीत की दुनिया के चमकते सितारे और पद्मभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार सुबह निधन हो गया. 91 साल की उम्र में उन्होंने मिर्जापुर स्थित अपने घर पर सुबह 4:15 बजे अंतिम सांस ली. उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी. कुछ दिन पहले उन्हें वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन तबीयत में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था.

किसने दी जानकारी?

उनकी बेटी नम्रता ने बताया कि पंडित जी मिर्जापुर में ही घर पर थे और वहीं उनका निधन हुआ. पार्थिव शरीर को गुरुवार सुबह 11 बजे तक वाराणसी लाया जाएगा, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. शाम 7 बजे बनारस में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

कैसे हुई मौत?

सितंबर में उन्हें चेस्ट में तकलीफ के चलते बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उन्हें माइनर हार्ट अटैक आया था और जांच में चेस्ट इंफेक्शन और खून की कमी पाई गई थी. इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और परिवार उन्हें मिर्जापुर वापस ले गया था.

मिर्जापुर में जारी था इलाज

मिर्जापुर में भी उनका इलाज जारी था. मां विंध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी. रामकृष्ण सेवा मिशन अस्पताल में भी उनकी जांच हुई थी जहां हीमोग्लोबिन की कमी और त्वचा संबंधी समस्याएं सामने आई थीं.

पीएम से था खास रिश्ता

पंडित छन्नूलाल मिश्र का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी खास रिश्ता रहा है. साल 2014 में जब पीएम मोदी ने वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ा था तब पंडित जी उनके प्रस्तावक बने थे. उन्हें 2010 में यूपीए सरकार ने पद्मभूषण से सम्मानित किया था और यूपी की अखिलेश सरकार ने यश भारती पुरस्कार भी दिया था.

इसे भी पढ़ें-

शोक की लहर

उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है. बनारस की गलियों में गूंजती उनकी ठुमरी और भजन अब सिर्फ यादों में रह जाएंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

55 seconds ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

16 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

42 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

42 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

59 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

1 hour ago