देश

Uttarakhand: चमोली जिले में स्कूटर खड़ा करने को लेकर विवाद के बाद सांप्रदायिक हिंसा, धारा 163 लागू, इलाके में तनाव

उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली (Chamoli) जिले के गौचर बाजार (Gauchar Bazar) में मंगलवार (15 अक्टूबर) को दो अलग-अलग समुदायों के युवकों के बीच पार्किंग को लेकर हुई बहस सांप्रदायिक हिंसा (Communal Violence) में बदल गई. इस दौरान दुकानों में तोड़फोड़ की गई और साइनबोर्ड क्षतिग्रस्त कर दिए गए.

पुलिस ने भीड़ को शांत करने का दावा किया है, लेकिन इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भीड़ को इकट्ठा होने से रोकने के लिए एहतियाती धाराएं लगाई गई हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कर्णप्रयाग (Karnprayag) थाना क्षेत्र के गौचर में एक दुकान के सामने स्कूटर पार्क करने को लेकर हुए विवाद के बाद दो युवकों के बीच मारपीट हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया तथा दोनों पक्षों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

पुलिस चौकी का घेराव

खबरों के अनुसार, तनाव बढ़ने के थोड़ी देर बाद बाजार बंद हो गया और घटना के विरोध में हिंदू संगठनों (Hindu Outfits) ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया. साथ ही कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस चौकी का घेराव किया. इधर, मुस्लिम व्यापारियों (Muslim Businessmen) ने उनकी दुकानों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया. सुरक्षा के मद्देनजर गौचर में 10 नवंबर तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.

पुलिस अधीक्षक (SP) सर्वेश पंवार ने कहा, ‘यह घटना मंगलवार को सुबह करीब 9:30 बजे हुई, जब एक हिंदू स्थानीय व्यक्ति एक मुस्लिम व्यक्ति की दुकान के सामने अपना स्कूटर पार्क कर रहा था. जब दुकान मालिक ने कथित तौर पर उस व्यक्ति से वाहन को वहां पार्क न करने के लिए कहा तो विवाद शुरू हो गया. जल्द ही अन्य लोग इकट्ठा हो गए और हिंदू व्यक्ति की पिटाई कर दी. वह व्यक्ति पुलिस के पास गया और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया. हालांकि, कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य एकत्र हुए और विरोध में जुलूस निकाला.’

इलाके में पुलिस बल तैनात

बुधवार को उत्तराखंड ​पुलिस (Uttarakhand Police) ने सोशल साइट एक्स पर कहा, ‘चमोली के गौचर में युवक के साथ गाली-गलौच व मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने वाले 4 अभियुक्तों सादाब, उस्मान, आसीफ व सारीक को चमोली पुलिस ने गौचर-कर्णप्रयाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया. नगर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस बल तैनात है.’

चमोली पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रिजवान, सलमान, आसिफ और 70-80 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 (2), 191 (2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है.’

सोशल मीडिया पर नजर

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. एसपी पंवार ने नागरिकों से सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने, संयम बरतने और भाईचारे को बढ़ावा देने का आग्रह किया. इसके अलावा भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163, जो शांति बनाए रखने और गैरकानूनी जमावड़े को रोकने से संबंधित है, को गौचर में लागू कर दिया गया है.

पुलिस Social Media पर भी नजर रख रही है तथा चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने या अशांति भड़काने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

36 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

57 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

57 minutes ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

1 hour ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

1 hour ago