यूटिलिटी

महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी योजना में हर महीने खाते में आएंगे 14,400 रुपये, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

Lakshmir Bhandar Scheme: भारत सरकार आए दिन महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कोई न कोई योजनाएं चलाती रहती है. इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है. इन्हीं में से एक लक्ष्मी भंडार स्कीम का नाम भी शामिल है. इस नई सरकारी योजना के तहत महिलाओं को आवेदन करने पर तुरंत 14,400 रुपये दिए जाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि महिलाएं इन योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त कर सकती हैं और क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

क्या है लक्ष्मी भंडार स्कीम?

बंगाल की करीब 2 करोड़ महिलाओं को इस स्कीम का फायदा मिल रहा है. लक्ष्मी भंडार स्कीम के तहत अब एससी/एसटी कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने 1,200 रुपये और जनरल कैटेगरी की महिलाओं को 1 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे. राज्य सरकार इस स्कीम के लिए साल भर में लगभग 11,000 करोड़ रुपये खर्च करती है. ममता सरकार ने अगस्त 2021 में इस योजना की शुरुआत की थी. सरकार के तरफ से परिवार की महिला मुखिया को ये आर्थिक मदद दी जाती है.

हर महीने खाते में आएंगे 14,400 रुपये

सरकार लक्ष्मी भंडार स्कीम के जरिए गरीब परिवारों की महिला मुखिया के खाते में सीधे पैसे भेजती है. सरकार की ओर से हर महीने महिलाओं को 1 हजार रुपये दिए जाते हैं. योजना में कुछ प्रावधान भी हैं. सरकार सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने हजार रुपये देती है. तो वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को हर महीने 1200 रुपये देती है. यानी साल भर की बात की जाए तो इन महिलाओं के खाते में हर महीने 14,400 रुपये दिए जाते हैं.

ये भी पढ़ें:Post Office की ये सरकारी योजना है सुपरहिट… बुढ़ापे में हर महीने होगी 20,000 रुपये की कमाई, बस करना होगा ये काम

किन महिलाओं को मिलता है योजना का लाभ?

पश्चिम बंगाल में ढाई करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है. इस योजना का लाभ 25 से 60 वर्ष तक की गरीब महिलाओं को दिया जाता है जिनके पास कोई सरकारी नौकरी नहीं है, इस योजना के तहत हर महीने उनके बैंक खाते में सरकार द्वारा 1000 रुपए दिए जाते हैं. इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को हजार रुपए और एससी एसटी वर्ग की महिलाओं को 1200 की धनराशि दी जाती है.

क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को सबसे पहले योजना के आधिकारिक वेबसाइट https://socialsecurity.wb.gov.in/login पर जाना होगा. उसके बाद वहां जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद महिलाओं को योजना में आवेदन करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा. और ओटीपी की मदद से लॉगिन करना होगा. लॉगिन के बाद ही लक्ष्मी भंडार स्कीम का एप्लीकेशन फॉर्म सामने आ जाएगा. एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी, इसके साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर देना होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

3 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

19 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

42 minutes ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

45 minutes ago

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

1 hour ago