देश

Parliament Monsoon Session: दिल्ली सर्विस बिल पर सदन में आज होगी चर्चा, बीजेपी ने सभी सांसदों को जारी किया व्हिप

संसद के मानसून सत्र को शुरू हुए एक सप्ताह से ज्यादा का समय हो चुका है. आज यानी 2 अगस्त को मोदी सरकार दिल्ली सर्विस बिल पर लोकसभा में चर्चा करेगी. इसके लिए बीजेपी की तरफ से सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया गया है. व्हिप में सभी सांसदों से सदन में उपस्थित रहने को कहा गया है. वहीं विधेयक पर चर्चा कराए जाने के बीच हंगामे के आसार हैं, क्योंकि दिल्ली सरकार के समर्थन में विपक्ष भी खड़ा हो गया है.

सदन में पेश किया गया विधेयक

बीते मंगलवार को सदन में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच सरकार ने दिल्ली सरकार (संसोधन) विधेयक 2023 को पेश किया था. जिसमें उपराज्यपाल को अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग का अधिकार दिया गया है. इसको लेकर आम आदमी पार्टी शुरू से ही विरोध करती चली आ रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि चर्चा के दौरान भी आम आदमी पार्टी के सांसद विरोध करेंगे. आप सांसद ने पेश किए गए विधेयक को अलोकतांत्रिक कागज का टुकड़ा करार दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये विधेयक लोकतंत्र को बाबूशाही में बदल देगा.

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव बोले-

वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने पेश किए गए विधेयक के बारे में बताया कि शासन के मामलों में पूरी तरह से पारदर्शिता और स्पष्टता होनी चाहिए. अगर नौकरशाही के बीच किसी तरह का कोई भ्रम हुआ तो इसका नुकसान शासन को होगा.

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: पहले उतारा मौत के घाट फिर किया बलात्कार…उत्तराखंड में महिला से बर्बरता की हदें पार, आरोपी गिरफ्तार

पूर्व सचिव ने कहा कि नौकरशाही पर नियंत्रण मुख्यमंत्री का होना चाहिए, अन्यथा विकास कार्यों को लागू करने में दिक्कत होगी, लेकिन दिल्ली में कभी अरविंद केजरीवाल के पास ये अधिकार नहीं रहा. इसका सबसे बड़ा कारण है कि दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

6 minutes ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

8 minutes ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

16 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

26 minutes ago

गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…

30 minutes ago

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

34 minutes ago