देश

Weather Update: देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बिजली गिरने की जताई आशंका

देश भर में मानसून का सीजन चल रहा है. इस दौरान कही भारी बारिश से बाढ़ तो कहीं सूखे जैसे हालात हैं देखने को मिल रहा है. ऐसे में 2 अगस्त को उत्तर प्रदेश के कई इलाको में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान बताया गया है. मौसम विभाग की मानें तो 2 अगस्त को उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है.

उत्तराखंड में आज के मौसम का हाल

यूपी में 7 अगस्त तक मौसम खराब होने का अनुमान है. वहीं 6 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका है. इसके साथ ही उत्तराखंड में आज तेज बिजली के साथ भारी बारिश का अनुमान है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और चट्टानें भी गिरने की आशंका है. इन इलाकों में भूस्खलन से भी सावधान रहने को कहा गया है. मौसम विभाग ने बताया कि राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं और निचले इलाकों में पानी भर सकता है.

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, ‘छत्तीसगढ़ में भी 2 अगस्त को भारी बारिश होगी. वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़े- Parliament Monsoon Session: दिल्ली सर्विस बिल पर सदन में आज होगी चर्चा, बीजेपी ने सभी सांसदों को जारी किया व्हिप

बिहार-झारखंड में मौसम का हाल

बिहार-झारखंड में भी आज सामान्य से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है. आईएमडी ने कहा कि 2 अगस्त को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, अगर दक्षिण भारत की बात करें तो आज तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और भारी बारिश का अनुमान है.

Dimple Yadav

Recent Posts

पटना गंगा फ्लडप्लेन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को दी 8 सप्ताह की अंतिम मोहलत

पटना में गंगा नदी के डूब क्षेत्र से 8 सप्ताह में सभी अवैध निर्माण हटाने…

22 seconds ago

अंधेरे में घुसपैठ की नापाक साजिश नाकाम! पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी ढेर

Pakistani Killed By BSF: घुसपैठिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय इलाके की ओर बढ़ रहे…

5 minutes ago

स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप और डे-केयर में मासूम से दरिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट 5 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप और डे-केयर में मासूम से उत्पीड़न मामले…

29 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 फैसलों को चुनौती, 5 अक्टूबर को सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…

38 minutes ago