Elvish and Abhishek
Elvish and Abhishek: ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ सिनेमा पर आजकल BIGG BOSS OTT2 का सीजन चल रहा है. सलमान खान के इस फेमस शो में कई प्रतिभागी भाग लिए हैं. इस बीच एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान की खूब चर्चा हो रही है. ये दोनों ही यूट्यूबर हैं और अभी BIGG BOSS OTT2 के कंटेस्टेंट भी. इस शो को देखने वाले कहते हैं कि इन दोनों में से कोई भी BIGG BOSS का विजेता हो सकता है क्योंकि ये दोनों ही जीत के दावेदार भी माने जा रहे हैं. हालांकि ये दोनों ही अपने यूट्यूब से इतनी कमाई कर लेते हैं कि इन्हें किसी चीज की कमी नहीं होती है. आइए जानते हैं एल्विश और अभिषेक के लाइफस्टाइल और कमाई के बारे में…
एल्विश और अभिषेक आजकल बिग बॉस में धूम मचाए हुए हैं. इन दोनों की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फॉलोइंग है. आपको बता दें कि एल्विश को जहां उनके फैंस उनके इस खास और अनोखे नाम से ही बुलाते हैं वहीं, अभिषेक को उनके चाहने वाले ‘फुकरा इंसान’ कह कर बुलाते हैं. एल्विश का अनोखा नाम इसलिए भी माना जाता है कि जब एक दिन शो में सलमान खान ने उनके नाम का अर्थ पूछा था तब एल्विश ने कहा कि उन्हें मालूम नहीं है. उनका कहना था कि शौक-शौक में उन्होंने एल्विश नाम रख लिया था.
अब बात करें एल्विश और अभिषेक के फॉलोवर्स की तो बता दें कि एल्विश के इंस्टाग्राम पर 11.6 मिलियन और फेसबुक पर 4.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं. वहीं, उनके यूट्यूब पर 16 मिलियन सब्सक्राइवर्स हैं. अभिषेक के इंस्टाग्राम पर 4.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं तो उनके यूट्यूब पर 7.42 मिलियन सब्सक्राइवर्स हैं.
मालूम हो कि एल्विश ने साल 2016 में अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी. उनके दो यूट्यूब चैनल हैं एक का नाम एल्विश यादव तो दूसरे का नाम एल्विश यादव व्लॉग्स है. मिली जानकारी के अनुसार, इन चैनलों से एल्विश करीब 2 करोड़ की कमाई कर लेते हैं. उनके पास महंगी कार भी हैं. एल्विश के पास पोर्शे 718 बॉक्सटर, टोयोटा फॉर्चुनर एसयूवी और हुंडाय वर्ना सेडान हैं.
अभिषेक मल्हान भी सलमान खान के शो में शानदार तरीके के जमे हुए हैं. वे अपने व्यवहार और बातचीत से लाखों लोगों के दिल को जीत रहे हैं. वहीं, इनकी कमाई की बात करें तो इनकी नेट वर्थ 2 करोड़ रुपये है. अभिषेक के पास एक-दो नहीं बल्कि तीन यूट्यूब चैनल हैं. वे अपने इसी प्लेटफॉर्म से मंथली रेवेंन्यू जनरेट करते हैं. बताया गया कि करीब 12 लाख तो वे यूट्यूब से कमा लेते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…