राज्यसभा में पियूष गोयल
Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र में पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ (US Tariffs) पर चर्चा हो रही है. विपक्ष के साथ ही जनता भी सरकार से जानना चाह रही थी की आखिर हम क्या कर रहे हैं. इस विषय को लेकर आज सदन में सरकार का पक्ष रखने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आए. राज्यसभा (Rajya Sabha) में पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने बताया कि सरकार ने इस मामले में अपनी नजर बनाए रखी है. अभी बैठकों का दौर चल रहा है. इससे पहले हुई चर्चा में 10 से 15 फीसदी टैरिफ की बात हुई थी.
गोयल ने सदन में जवाब देते हुए कहा है कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय बातचीत चल रही है. हम हालातों का आंकलन कर रहे हैं. सरकार कारोबारियों और स्टेक होल्डर्स के साथ है. उन्होंने कहा कि भारत के युवा और स्किल्ड वर्क फोर्स हमारी ताकत है. सरकार घरेलू उद्योगों को सुरक्षित रखेगी.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister Piyush Goyal) ने राज्यसभा में अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने 2 अप्रैल 2025 को पारस्परिक टैरिफ पर एक कार्यकारी आदेश जारी किया था. इसके तहत 5 अप्रैल 2025 से 10% बेसलाइन शुल्क प्रभावी हो गया था. पीयूष गोयल ने बताया कि 10% बेसलाइन टैरिफ के साथ, भारत के लिए कुल 26% टैरिफ की घोषणा की गई थी. इसके अलावा, पूर्ण देश-विशिष्ट अतिरिक्त टैरिफ 9 अप्रैल 2025 को लागू होने वाला था, लेकिन बाद में इसे 90 दिनों के लिए बढ़ाया गया और फिर 1 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया गया.
पीयूष गोयल ने कहा कि आयात पर 10-50 फीसदी टैरिफ की बात थी और द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत हुई थी. उन्होंने बताया कि अमेरिका और भारत के बीच चार दौर की बातचीत हुई है और समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बैठकें की जा रही हैं. भारत अपने घरेलू उद्योगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि हम अपने घरेलू उद्योगों की सुरक्षा करेंगे और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेंगे.
ये भी पढ़ें: कौन हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर? जानिए मालेगांव से लेकर राजनीति तक का सफर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बीते बुधवार को एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका, भारत से आने वाले सामानों पर 25% टैरिफ लगाएगा. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने के कारण अतिरिक्त आयात कर भी लगाए जाएंगे. ट्रंप ने कहा कि भारत रूस से सैन्य उपकरण और तेल खरीदता है, जिससे यूक्रेन में मास्को का युद्ध संभव हो पाता है.
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के 25 अक्टूबर के काशी दौरे के तहत वाराणसी…
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…