सुप्रीम कोर्ट.
Law Intern Ban: सुप्रीम कोर्ट में लॉ इंटर्न की पेशी पर रोक लगा दिया है. कोर्ट ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अनुरोध पर यह आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट के सहायक रजिस्ट्रार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को लॉ स्टूडेंट्स के सुप्रीम कोर्ट परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.
आदेश के मुताबिक नियमित सुनवाई के दिनों यानी बुधवार और गुरुवार को कोर्ट में प्रवेश की अनुमति है. इसको लेकर 23 जुलाई के सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने पत्र लिखा था. पत्र में बार के सदस्यों, विशेष रूप से वरिष्ठ वकीलों द्वारा कोर्ट रूम, गलियारों, पुस्तकालयों और प्रतीक्षालयों में लॉ स्टूडेंट्स की उपस्थिति के बारे मैं चिंता व्यक्त किया था.
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने कहा कि इन दिनों काफी भीड़भाड़ रहती है, इसका मुख्य कारण इंटर्न की अधिक संख्या में होना है. एससीबीए ने यह भी कहा कि कई बार देखने को मिला है कि बार के.सदस्यों के अनुरोध के बावजूद इंटर्न सीट खाली नहीं करते थे, जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थी. उसके बाद एससीबीए कि तरफ से सुप्रीम कोर्ट के सहायक रजिस्ट्रार को पत्र लिखा गया.
बता दें कि इससे पहले पिछले साल 30 जुलाई को भी एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल को पत्र लिखकर लॉ इंटर्न के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग किया है. एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन ने कहा था कि वे शैक्षणिक नजरिए से एंट्री पाकर कैंटीन और लाइब्रेरी में बैठे रहते है.
-भारत एक्सप्रेस
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…
Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…
Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…
FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…