देश

Parliament Security Breach: संसद धुआं-धुआं करने के मामले में जयराम रमेश ने PM मोदी को फिर घेरा, बोले- बहस से भाग रहे हैं प्रधानमंत्री

Parliament Security Breach:संसद में सुरक्षा चूक के चलते कुछ असामाजिक तत्व लोकसभा की कार्यवाही बाधित करने पहुंच गए थे. संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर विपक्षी दल लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं. इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी के खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार किया है. जयराम रमेश ने कहा है कि पीएम मोदी संसद सुरक्षा चूक मामले में बहस से भागते नजर आ रहे हैं.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, “13 दिसंबर को लोकसभा में घटना पर प्रधानमंत्री ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि इस मामले पर बहस की नहीं, जांच की जरूरत है और जांच चल रही है.” जयराम रमेश ने कहा कि बुधवार (13 दिसंबर) को जो हुआ और जिस तरह से हुआ, उसे लेकर इंडिया अलायंस की सभी पार्टियां गृह मंत्री के बयान की मांग कर रही हैं और यह मांग आगे भी जारी रहेगी. प्रधानमंत्री मामले में बहस से भाग रहे हैं.

यह भी पढ़ें-Lok Sabha Elections: कांग्रेस ने दूर कर दी अखिलेश यादव की नाराजगी! उठाया ये बड़ा कदम, क्या अब सपा से बन जाएगी बात?

जयराम रमेश ने बीजेपी सांसद पर उठाए सवाल

जयराम रमेश ने इस दौरान बीजेपी सांसद को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है. कांग्रेस नेता ने कहा, “13 दिसंबर को लोकसभा में घुसने वाले आरोपियों को प्रवेश दिलाने में मदद करने वाले मैसूर के बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा की भूमिका पर सवाल उठाए जाएंगे.” संसद की शीतकालीन सत्र को दौरान बुधवार को लोकसभा में उत्पात मचाने वाले दो आरोपियों सागर शर्मा और मनोरंजन डी के पास बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के रिफ्रेंस वाला विजिटर पास था.

यह भी पढ़ें-Delhi Fire: पूर्वी दिल्ली के चिल्ला गांव में कागज गोदाम में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

PM मोदी ने की थी राजनीति न करने की मांग

गौरतलब है कि हाल ही में पीएम मोदी ने एक अखबार को इंटरव्यू दिया था. इस दौरान उन्होंने संसद सुरक्षा चूक मामले में दुख और चिंता जताई थी. उन्होंने कहा है कि इस मुद्दे पर वाद-विवाद या प्रतिरोध के बजाय इसकी गहराई में जाना जरूरी है. ऐसा करने पर ही मामले का समाधान मिल सकेगा. हालांकि पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

19 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

30 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

41 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

49 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago