Bharat Express DD Free Dish

Delhi Fire: पूर्वी दिल्ली के चिल्ला गांव में कागज गोदाम में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

Delhi Fire

Delhi Fire

Delhi Fire: पूर्वी दिल्ली के चिल्ला गांव में पेपर गोदाम में भीषण आग लग गई है. मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद है. आग बुझाने की कोशिश जारी है. आग किस वजह से लगी, अभी इसके बारे में जानकारी नहीं है. हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

बताया गया कि मयूर विहार फेज 1 के चिल्ला गांव में एक कागज की गोदाम है,जिसमें भीषण आग लग गई है. इस दौरान कागज की गोदाम में आग लगने की घटना के बारे में जैसे ही दमकल विभाग को सूचित किया गया, तो सूचना मिलते ही मौक पर दमकल विभाग की टीम पहुंची. कागज की गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां घटनास्‍थल पर पहुंची है और कड़ी मशक्‍कत के बाद गोदाम में लगी आग को बुझाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read