खेल

Sai Sudarshan Debut In ODI: साउथ अफ्रीका के खिलाफ साई सुदर्शन ने वनडे में किया डेब्यू, KL राहुल ने सौंपी कैप

Sai Sudarshan Debut In ODI : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में साई सुदर्शन ने भारत के लिए वनडे में डेब्यू किया. इंटरनेशनल क्रिकेट में साई सुदर्शन के बाद पहली बार अपना दमदार प्रदर्शन दिखाने का मौका है. घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया था. टीम की अगुवाई कर रहे कप्तान केएल राहुल ने साई सुदर्शन को डेब्यू कैप सौंपा.

पहले मैच में सुदर्शन ने खेली अर्धशतकीय पारी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में डेब्यू करते हुए साई सुदर्शन ने बेहतरीन खेल दिखाया. उन्होंने ओपनिंग करते हुए नाबाद 55 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिला दी. उन्होंने 43 गेंदों में 9 चौके की मदद से 55 रन बनाए. ओपनिंग करने आए साई सुदर्शन ने ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर के साथ बेहतरीन साझेदारी की और अय्यर के आउट होने के बाद तिलक वर्मा के साथ जीत तक क्रीज पर जमे रहे.

ये भी पढ़ें- IND vs SA 1st ODI: भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

साई सुदर्शन का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में प्रदर्शन

22 साल के साई सुदर्शन ने अब तक 12 फर्स्ट क्लास, 25 लिस्ट ए और 31 टी20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. लिस्ट ए क्रिकेट में साई सुदर्शन ने 1269 रन बनाए हैं. वहीं 31टी 20 मैचों में उनके नाम 976 रन बनाए हैं, जिसमें आईपीएल के रन भी शामिल हैं. एकदिवसीय क्रिकेट में उनके नाम 6 शतक दर्ज है. उनका सर्वाधिक स्कोर 154 रन है. अब उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिला है.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ संजू सैमसन नहीं करेंगे ओपन, KL राहुल के बयान के बाद यह दो बल्लेबाज कर सकते हैं ओपनिंग

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय वनडे टीम

ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

12 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

16 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

36 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

58 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago