देश

Parliament Security Breach: गृह मंत्रालय ने गठित की SIT, संसद में घुसने वालों पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया UAPA का केस

Parliament Security Breach: संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है. 13 दिसंबर को संसद पर हुए हमले की 22वीं बरसी थी. इसी दौरान सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामन आया. दर्शक दीर्घा में बैठे दो लोग अचानक से हाथ में स्मोक स्प्रे लेकर सांसदों के बीच कूद गए. जहां उन्होंने स्प्रे से धुआं फैला दिया. इस दौरान दोनों ने नहीं चलेगी तानाशाही का नारा भी लगाया. अब इस मामले में गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए SIT गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं. 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं बताया जा रहा है कि दो आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. वहीं दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ यूएपीए का मामला दर्ज किया है.

एसआईटी करेगी मामले की जांच

गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा सेक्रेटरी जनरल के पत्र पर मंत्रालय ने सीआरपीएफ डीजी अनीश दयाल सिंह की अध्यक्षता में SIT गठित की गई है. इसमें सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है. गृह मंत्रालय ने कहा कि गठित की गई एसआईटी इस बात की जांच करेगी कि कैसे सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक हो गई. इसके साथ ही संसद की सुरक्षा को बेहतर और मजबूत करने के लिए भी रिपोर्ट देगी.

यह भी पढ़ें-Parliament Security Breach: दानिश अली का बड़ा दावा, बोले- हमलावर एक सांसद का गेस्ट था… नाम का भी किया खुलासा

अब तक 5 लोग हुए गिरफ्तार

संसद में सुरक्षा की चूक में मामने में पुलिस ने अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमे एक लड़की भी शामिल है जिसका नाम नीलम है. उसने संसद के बाहर प्रदर्शन किया था. अब नीलम को लेकर नई-नई बातें सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उसके कई पुराने वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में ऐसा दावा किया जा रहा है कि उसने एक रैली में कांग्रेस को चुनाव जीताने के लिए समर्थन किया. इसके अलावा अब यह भी कहा जा रहा है कि नीलम ने किसान आंदोलन से लेकर कई दूसरे धरनों प्रदर्शनों में हिस्सा लिया है. हालांकि नीलम के परिवार का कहना है कि वह किसी भी संगठन से जुड़ी हुई नहीं हैं.

यह भी पढ़ें- संसद की कार्यवाही अब अंदर से नहीं देख पाएंगे आमजन, सुरक्षा उल्लंघन की घटना के बाद विजिटर पास पर अगले आदेश तक रोक

नीलम ने क्या कहा?

वहीं जब नीलम ने संसद के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं तब उन्होंने मीडिया से कहा था कि, “मेरा नाम नीलम है. भारत सरकार जो हम पर अत्याचार कर रही है, लाठी डंडे चल रही है. अंदर डाला जा रहा है. टॉर्चर किया जा रहा है. हमारे पास और कोई मध्यम नहीं बचा है. हम स्टूडेंट है. हमारा किसी संगठन से संबंध नहीं है. तानशाही बंद करो.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

41 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

55 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago