देश

MP News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, बाल-बाल बचे एमपी के मंत्री ओपीएस भदौरिया

MP News: मध्य प्रदेश के शहरी विकास और आवास मंत्री ओपीएस भदौरिया मंगलवार को कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घायल हो गए. बताया गया कि मंत्री मेहगांव जा रहे थे. रास्ते में उनकी गाड़ी और टैक्टर के बीच टक्कर हो गई. मंत्री ओपीएस भदौरिया के अलावा इस दुर्घटना में उनके अंगरक्षक को गंभीर चोटें आईं. बता दें कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से मंत्री और उनके अंगरक्षक को ग्वालियर के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

भिंड से ग्वालियर आ रहे थे मंत्री

जानकारी के मुताबिक मंत्री भिंड से ग्वालियर आ रहे थे, इसी दौरान उनकी कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई. इस हादसे में उनके सिर में चोट आई है, जिसके बाद उन्हें ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. ये हादसा भिंड ग्वालियर हाईवे 719 पर मालनपुर थाना इलाके के कैडबरीज फैक्ट्री के सामने हुआ. इस बीच, पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के बाद मौके से भागे ट्रैक्टर चालक को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर जोरदार थी जिससे मंत्री की कार और ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने आगे कहा कि पुलिस ने बचाव अभियान के लिए वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया. हालांकि, बाद में फिर से आवाजाही होने लगी.

यह भी पढ़ें: “मेरा बच्चा दिला दो”- पाकिस्तान से जैसे-तैसे भागकर आई मां ने सुनाई आपबीती

यह भी पढ़ें: Sakshi Murder Case: “बहनों की ऐसी हालत देखकर खून खौलता है…”, साक्षी मर्डर केस पर बोले धीरेंद्र शास्त्री

सिंधिया के करीबी माने जाते हैं भदौरिया

बता दें कि मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक भदौरिया सिंधिया के काफी करीबी माने जाते हैं. वह जुलाई 2020 से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं. भदौरिया ने 2018 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मेहगांव निर्वाचन क्षेत्र को कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीता और भारतीय जनता पार्टी भाजपा के नेता राकेश शुक्ला को हराया. हालांकि, 2020 में कमलनाथ की सरकार गिरने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

Free Fire India हुआ लॉन्च: डाउनलोड से लेकर लॉगिन तक, नए खिलाड़ियों के लिए पूरी गाइड

Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…

1 minute ago

क्या ऐसे तबाह होगी हमारी धरती? मृत तारे के पास मिला वो खौफनाक राज, जिसे वैज्ञानिक भी नहीं समझ पा रहे

Solar System End: मृत तारे के पास मिली इस दुर्लभ संरचना ने वैज्ञानिकों को हैरान…

9 minutes ago

हरियाणा से आ रहा था मौत का सामान, अमृतसर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध इथेनॉल से भरा ट्रक पकड़ा

Illegal Ethanol Seizure: अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कार्रवाई. ब्यास नाके से भारी मात्रा में…

9 minutes ago

PET परीक्षा का दूसरा चरण कल, लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक बच्चों की छुट्टी, जानिए क्या हैं एग्जाम के नए नियम

UP PET 2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को लखनऊ, प्रयागराज समेत 60 जिलों में…

20 minutes ago

दिवाली पर 12 लाख कर्मचारियों की खुलेगी किस्मत! 5% DA बढ़ते ही सैलरी में बंपर उछाल; जानें किसको कितना फायदा

DA Hike Update: एमपी के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली का…

32 minutes ago

छू कर खेल को समझने की नई क्रांति, कैसे युवा इंजीनियर दिव्यांग एथलीट्स के लिए बदल रहे हैं खेल की दुनिया

Haptic Technology: हैप्टिक टेक्नोलॉजी कैसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों को बदल रही है? जानिए…

36 minutes ago