देश

Omar Abdullah को लोकसभा चुनाव में हराने वाले Engineer Rashid ने शपथ ग्रहण के लिए अदालत से मांगी जमानत

जम्मू-कश्मीर के बारामूला से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद टेरर फंडिंग मामले के आरोपी इंजीनियर राशिद ने संसद सदस्य (एमपी) के रूप में शपथ लेने के लिए अंतरिम जमानत की मांग करते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने अंतरिम जमानत याचिका पर एनआईए को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. हालांकि याचिका 5 जून को दायर की गई थी और आज सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी, लेकिन एनआईए ने कोई जवाब दाखिल नहीं किया और इस प्रकार मामले को जवाब दाखिल करने के लिए 7 जून के लिए सूचीबद्ध किया गया है.

आतंकी फंडिंग मामले का आरोपी

राशिद ने शपथ लेने और संसदीय कार्य करने के लिए हिरासत पैरोल की मांग की है. राशिद ने बारामूला लोकसभा क्षेत्र से दो लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है. राशिद 2019 से जेल में है. एनआईए ने आतंकी फंडिंग मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत उसे गिरफ्तार किया था.

4 जून को जारी चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इंजीनियर राशिद ने 2 लाख 4 हजार 142 मतों से उमर अब्दुल्ला को हराया. इंजीनियर को कुल 4,72,481 मत मिले, जबकि उमर अब्दुल्ला को 2,68,339 वोट ही मिल सके. सज्जाद लोन को इस सीट पर तीसरा स्थान मिला, उन्हें 1,73,239 वोटों से संतोष करना पड़ा.

विधायक भी रहे हैं राशिद इंजीनियर

वे जम्मू-कश्मीर के लंगेट (Langate) निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं, जहां से उन्होंने 2008 और 2014 में जीत हासिल की थी. उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गए थे. उन्होंने ये सभी चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़े थे.

उनके दो बेटों असरार रशीद और अबरार रशीद ने अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार का नेतृत्व किया था. रैलियों में भीड़ की ताकत के आधार पर उन्होंने अपने पिता पर अधिकतम वोट हासिल करने का भरोसा जताया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

10 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

19 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

55 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago