देश

UP Politics: ‘सपा का सत्ता में आने का भविष्य नहीं’, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दावा- कई ज्योतिषियों ने बताया…

UP Politics: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच का वार-पलटवार हमेशा ही चर्चा का विषय रहता है. इस बीच, डिप्टी सीएम ने सपा अध्यक्ष पर ताजा हमला बोलते हुए उनको नसीहत तक दे डाली है और दावा किया है कि, उनके बारे में ज्योतिषाचार्यों ने भविष्यवाणी कर दी है औऱ अब उनकी पार्टी का यूपी की सत्ता में आने का कोई भविष्य नहीं है. इसलिए उनको ये नसीहत माननी चाहिए और पहले विपक्ष की भूमिका निभाना सीखना चाहिए.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को शाहजहांपुर के उखरी गांव पहुंचे थे और यहां पर वह ग्राम विकास विभाग की चौपाल और स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की स्टॉल का निरीक्षण किया. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा और बोले, “समाजवादी पार्टी का सत्ता में आने का भविष्य नहीं हैं, मुझे कई ज्योतिषियों ने ये बात कही हैं.”

केशव प्रसाद मौर्य ने ये भी दावा किया, “अखिलेश यादव या उनकी पार्टी का.. या उनके परिवार का.. उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने का कोई भविष्य नहीं हैं, मुझे कई ज्योतिषियों ने ये बात बताई है.” अखिलेश को नसीहत देते हुए केपी मौर्य बोले, “उनके लिए कोई अच्छा भविष्य नहीं है. इसलिए पहले वो विपक्ष की भूमिका निभाना सीख लें, फिर सत्ता के बारे में सोचें.”

ये भी पढ़ें- UP Politics: “मानसिक रूप से अभी बच्चे ही हैं राहुल गांधी…”,’पनौती’ बयान पर मंत्री नन्दी ने किया पलटवार

सपा-कांग्रेस पर बोला हमला

शाहजहांपुर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोला और अपनी सरकार के काम गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद देश में काफी कुछ बदल गया है. राम मंदिर को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा,” राम मंदिर और जम्मू कश्मीर से 370 का हटाया जाना इसका उदाहरण है.” कांग्रेस सरकार की सरकार को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा,” पहले कांग्रेस की सरकार ने सेना का हाथ बांध दिए थे, लेकिन पीएम मोदी के आने के बाद सेना का मनोबल बढ़ा है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

3 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

3 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

5 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

5 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

6 hours ago