सीएम योगी (फाइल फोटो)
CM Yogi Adityanath: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को लेकर बड़ा बयान दिया. सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ भारत से अलग हुआ पाकिस्तान अपने कर्मों की सजा भुगत रहा है. उसके नागरिक भूख से मर रहे हैं. वहां एक किलो आटा के लिए छीना-झपटी मची हुई है. सीएम ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोग पाकिस्तान (Pakistan) के साथ नहीं रहना चाहते हैं. वहां के लोग मांग कर रहे हैं, पीओके का विलय भारत में हो जाए.
सीएम योगी मंगलवार को कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) के साथ अंबेडकरनगर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने 1,212 करोड़ रुपए की 2,339 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई यात्रा की ओर आगे बढ़ चुका है. आज दुनिया में जब भी कोई संकट आता है तो पूरा विश्व आशा भरी निगाहों से भारत की तरफ देखता है.
उन्होंने कहा कि 2014 के पहले तक यही भारत आतंकवाद, नक्सलवाद और माओवाद से ग्रसित था. आज कोई भी दुश्मन भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है. देश के 15-18 जिलों में फैला माओवाद और नक्सलवाद अब 3-4 जनपदों तक सीमित रह गया है. भारत की धरती से बहुत ही जल्द माओवाद और नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल भारत के इतिहास के लिए बेमिसाल हैं.
सीएम योगी ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा. इसके लिए आवश्यक होगा, हम गांव की इकाइयों को भी छुएं. 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है. इस अवसर पर दुनिया भारत की ऋषि परंपरा के प्रति अपना आभार व्यक्त करेगी. आप सब भी अपने अमृत सरोवर, पंचायत भवन, ग्राम सचिवालय या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर प्रात: योगाभ्यास करें और योग को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करें। यह हम सबकी जिम्मेदारी बनती है.
सीएम योगी ने कहा कि अब समय आ गया है, नए भारत के निर्माण के लिए, जाति, मत और मजहब से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम के लिए कार्य करें. पहले हम देश के बारे में सोचें. हमारा देश सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे. उन्होंने कहा कि जो परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण और भाई-भतीजावाद की राजनीति करते हैं, वो देश का हित नहीं कर सकते हैं. देश का हित करने के लिए बलिदान की भावना और राष्ट्र के प्रति संपूर्ण समर्पण का भाव होना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…