देश

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में देसी पिस्टल लेकर घुसा मुस्लिम युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bageshwar Dham: मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम मंदिर में कथित तौर पर रज्जन खान नाम का एक शख्स देसी पिस्तौल और गोला-बारूद लेकर घुस गया. रिपोर्ट के अनुसार, शख्स बागेश्वर धाम मंदिर के परिक्रमा मार्ग में बंदूक के साथ घूमता पाया गया. शख्स के हाथ में पिस्तौल देखकर मंदिर में हड़कंप मच गया. तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

सतर्क भक्तों ने पुलिस को दी सूचना

रिपोर्ट में कहा गया है कि रज्जन खान नाम के शख्स को सबसे पहले श्रद्धालुओं ने छत्तरपुर में बागेश्वर धाम मंदिर के आसपास परिक्रमा मार्ग में देखा था. उसके हाथ में बंदूक थी. हाथ में बंदूक लिए घूम रहे युवक को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कुछ सतर्क भक्तों ने पुलिस को फोन किया और जल्द ही उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रज्जन खान के पास से तमंचा 315 बोर का देसी पिस्टल निकला. उसके पास कुछ गोला बारूद भी था. युवक मध्य प्रदेश के शिवपुरी की इंद्रपुरी कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है.यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह बंदूक लेकर मंदिर में क्यों घुसा था.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में एक किलो आटा के लिए भी लड़ाई, भारत में PoK का विलय चाहते हैं वहां के लोग- अंबेडकरनगर में बोले CM योगी

बता दें कि सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर चुके महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) आजकल एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गए हैं. बागेश्वर धाम के बारे में भला कौन नहीं जानता मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महाराज धीरेन्द्र शास्त्री अपने चमत्कारों के लिए देश ही नहीं विदेशों में भी काफी प्रचलित हैं. हाल ही में बागेश्वर धाम के Dhirendra Krishna Shastri पर नागपुर में अन्धविश्वास फैलाने का आरोप लगा था. लेकिन इसके बाद भी धीरेंद्र शास्त्री ने कई जगहों पर दिव्य दरबार लगाया.

मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री देश भर में अपने चमत्कार के लिए जाने जाते हैं. माना जाता है कि जो भी व्यक्ति अपनी अर्जी बागेश्वर धाम में लगाता है बाबा उनकी सभी समस्याओं को एक कागज में लिखकर उसका उपाय बताते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

17 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

31 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

36 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

37 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

48 minutes ago