देश

Periods Leave: क्या भारत में महिलाओं को मिलती है पीरियड्स में छुट्टी? जानें इस बात में है कितनी सच्चाई

Periods Leave: इन दिनों पीरियड्स लीव (माहवारी के दिन) को लेकर चर्चा जोरों पर चल रही है. भारत में भी कई सालों से इस पर बहस छिड़ी हुई है. जहां बड़ी संख्या में महिलाओं की मांग है कि पीरियड्स के दौरान उन्हें छुट्टी मिलनी चाहिए. क्योंकि इस दौरान पेडू में दर्द सहित कई समस्याएं होती हैं तो वहीं दूसरी तरफ महिलाओं का एक बड़ा वर्ग इससे सहमत नहीं है.

हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट ने पीरियड्स लीव पर केंद्र सरकार को एक मॉडल पॉलिसी बनाने का निर्देश दिया है. इसी बीच ये भी सवाल सामने आ रहे हैं कि क्या भारत में ऐसा कोई राज्य है जहां पीरियड्स लीव दी जाती है? तो आइए जानते हैं क्या सही है?

ये भी पढ़ें-UP News: SDM ज्योति मौर्य जैसा मामला…लेखपाल बनते ही महिला ने पति को पहचानने से किया इनकार; बोली कौन हो तुम? मंदिर में किया था प्रेम विवाह

पीरियड्स लीव क्यों?

लड़कियों व महिलाओं को महीने में होने वाले पीरियड्स के दौरान सिर व पेडू में दर्द, चिड़चिड़ापन, थकान, कब्ज, पैरों में सूजन जैसे तमाम समस्याएं होती हैं. अगर मेडिकल साइंस की मानें तो पीरियड शुरू होने से पहले और इसके दौरान महिलाओं में 200 तरह के बदलाव होते हैं. ये बदलाव सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक भी होते हैं. अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सियाओबान हार्लो ने एक बयान में कहा था कि पीरियड्स के दौरान 15% से 25% महिलाओं को जबरदस्त दर्द होता है. तो वहीं पीरियड्स लीव को लेकर छिड़ी बहस में पुरुषों के साथ ही बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं भी हैं जो कि इसका विरोध कर रही हैं.

मामला सुप्रीम कोर्ट में

मालूम हो कि ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है और कोर्ट ने केंद्र सरकार को एक मॉडल पॉलिसी बनाने का निर्देश दिया है. हालांकि चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने कहा है कि पीरियड लीव नीति से जुड़ा मुद्दा है. इसी के साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा है कि इस पर अदालत में विचार नहीं किया जा सकता है. इसको लेकर कोर्ट का कहना है कि अगर इस पर कोर्ट कोई फैसला सुनाती है तो महिलाओं को इससे नुकसान हो सकता है, क्योंकि फिर लोग महिलाओं को नौकरी देने से बच सकते हैं.

पीरियड्स लीव देने में भारत का ये राज्य भी आगे

भले ही बिहार को लोग तमाम मामलो में पिछड़ा राज्य मानते हों लेकिन लेकिन बिहार पहला राज्य था, जिसने अपनी महिला कर्मचारियों को पीरियड लीव का हक दिया था. बिहार में 1992 से कानून है कि राज्य सरकार की महिला कर्मचारी हर महीने दो दिन की पीरियड लीव ले सकती हैं. हालांकि ये छुट्टी 45 साल की उम्र तक ही दिए जाने की घोषणा की गई थी. तो वहीं 2020 में जोमैटो कंपनी ने पीरियड लीव देने की घोषणा की थी.

जोमैटो हर साल 10 दिन की पेड लीव देता है. इसके अलावा भी कई कई स्टार्टअप ऐसी छुट्टियां देनी शुरू कर दी थी. हालांकि दुनिया के कई देश हैं जो महिलाओं को पीरियड्स लीव देते हैं. फिलहाल इसको लेकर भारत में कोई केंद्रीय कानून नहीं है. हालांकि 2023 में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सरकारी विश्वविद्यालयों में पढ़ने वालीं छात्राओं के लिए पीरियड लीव की घोषणा की थी. इसके बाद छात्राओं के लिए 75% की बजाय 73% अटेंडेंस अनिवार्य कर दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

14 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

31 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

56 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago