होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
शादी का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. जहां कुछ वीडियो वाकई में अच्छे होते हैं वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखते ही हमें हंसी आ जाती है. खासकर वरमाला के कई फनी वीडियो आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे. ऐसा ही एक फनी वीडियो हम आपके लिए आज के पोस्ट में लेकर आए हैं. वरमाला के दौरान कई बार दूल्हे के दोस्त ऐसी हरकत कर देते हैं जिससे बेचारा दूल्हा पानी-पानी हो जाता है और कुछ बोल भी नहीं पाता.
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह एक शादी का है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन की शादी की रस्में चल रही हैं. दूल्हा जैसे ही अपनी होने वाली दुल्हन को वरमाला पहनाता है, उसके पीछे खड़े उसके दोस्तों ने पटाखे फोड़ दिए. अचानक पटाखों की आवाज सुनकर दूल्हे की सीटी बज जाती है. वह पीछे मुड़कर देखता है और अपने दोस्तों पर गुस्से से बरस पड़ता है. जबकि पास में खड़ी दुल्हन यह सब देख रही है. दूल्हे को इस तरह गुस्से में देख वहां मौजूद लोग भी हैरान हैं.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “क्या दुल्हन बनेगा रे तू”। तो दूसरे ने लिखा है, ‘दुल्हन के प्रेमी ने पटाखे नहीं छोड़े.’ वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘दूल्हा निकला कमजोर’. इस तरह लोग लगातार इस वीडियो पर अपने फनी रिएक्शन दे रहे हैं.
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…