देश

“राम मंदिर का उद्घाटन भाजपा का चुनावी स्टंट…”, प्राण प्रतिष्ठा रोकने के लिए HC में याचिका दायर

Allahabad High Court: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. पीएम नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे. इस बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिका में पीएम मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा पर रोक की मांग की गई है. याचिका में शंकराचार्य की आपत्तियों का हवाला भी दिया गया है. इसके साथ ही इसे सनातन के खिलाफ भी बताया गया है. आरोप है कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में फायदा उठाने के लिए यह आयोजन करवा रही है.

यह भी पढ़ेंः हमनें 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला… पढ़ें केरल में पीएम मोदी के भाषण की 4 बड़ी बातें

मंदिर का उद्घाटन चुनावी स्टंट

यह याचिका गाजियाबाद के भोलादास की ओर से दाखिल की गई है. याचिका में कहा गया है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शंकराचार्य आपत्ति जता रहे हैं. याचिका में कहा गया है कि पौष माह में कोई धार्मिक कार्यक्रम नहीं आयोजित किया जाता है. इसके अलावा बताया गया है कि मंदिर भी अधूरा है. अधूरे मंदिर में किसी देवी-देवता की प्राण प्रतिष्ठा नहीं हो सकती है.

वहीं याचिका में कहा गया है कि योगी का इस प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होना संविधान के खिलाफ हैं. याचिका में कार्यक्रम को चुनावी स्टंट बताया है. जनहित याचिका को लेकर शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हो सकती है. बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता कई विपक्षी नेता ठुकरा चुके हैं.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections-2024: पुराने प्लान के साथ भाजपा ने यूपी में कसी कमर, पीएम मोदी सम्भालेंगे कमान, 12 मंत्रियों की लगेगी ड्यूटी

कई विपक्षी नेताओं ने ठुकराया न्योता

जानकारी के अनुसार आज शरद पवार ने पत्र लिखकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने से इंकार कर दिया. उन्होंने पत्र में लिखा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुलाने के लिए आपका आभार. लेकिन, मैं 22 जनवरी के बाद अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करूंगा. इससे पहले अखिलेश यादव, लालु यादव, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई नेता कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार कर चुके हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

4 hours ago