भारतीय टीम (सोर्स- बीसीसीआई)
India vs Afghanistan : भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 से आगे है. आज होने वाले मैच में टीम इंडिया की नजर मैच जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी. इसी साल जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारत का आखिरी टी20 मैच है. ऐसे में इस मैच में टीम 3 बदलाव के साथ उतर सकती है.
तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन संजू सैमसन, कुलदीप यादव और आवेश खान को मौका मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो जितेश शर्मा, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं. वहीं अफगानिस्तान टीम की बात करें तो पिछले मैच में स्पिन गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई थी. टीम एक बदलाव के साथ उतर सकती है. इस सीरीज से पहले यूएई के खिलाफ खेले गए मैच अफगानिस्तान की आखिरी सीरीज में कैस अहमद सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. ऐसे में तीसरे मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.
भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा टी20 मैच शाम साढ़े 6 बजे से होगा. भारत में स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर भारत बनाम अफगानिस्तान मैच का सीधा प्रसारण होगा. वहीं मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार.
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, कैस अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी.
Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…
Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…
तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…
Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…