देश

PM Awas Yojana: पश्चिम बंगाल में पीएम आवास को लेकर बड़ा खेल, अमीरों को मिला आवास, बोले आवेदन के समय थे गरीब

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) गरीबों के लिए है, लेकिन पश्चिम बंगाल में ऐसे घरों के मालिक भी इस सूची में हैं जिनके पास आलीशान मकान हैं. इस मामले को लेकर जहां कुछ अधिकारी अपना पल्ला झाड़ते दिखे, वहीं कुछ ने पंचायत सर्वेक्षण को दोष दिया है. इस संदर्भ में पीएम आवास के मालिकों ने कहा है कि जब उन्होंने आवेदन किया था तो वे गरीब थे.

पश्चिम बंगाल में अमीरों को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) का लाभ

पश्चिम बंगाल में उत्तर परगना के ग्रामीण इलाकों में कोई मकान तीन मंजिला है तो किसी में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. किसी मकान में ग्राउंड फ्लोर पर गैराज बना हुआ है तो कहीं एयर-कंडीशनर वाला दो मंजिला पक्का मकान बन रहा है और कहीं भूतल पर लोहे के गेट वाले गैराज के साथ एक चार-मंज़िला घर निर्माणाधीन है.

यह बातें हम आपको इसलिए नहीं बता रहे हैं कि ग्रामीण भारत के लोग तरक्की करते हुए आलीशान मकान बना रहे हैं. बल्कि इन सभी मकान के मालिक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के लाभार्थी हैं. ऐसे लोगों की लिस्ट काफी लंबी है, जो प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के लिए पात्रता मानदंड से कोसों दूर हैं फिर भी इसका लाभ ले रहे हैं.

तृणमूल कार्यकर्ताओं के पास पीएम आवास

बात करें इस योजना के मापदंड की तो इसके तहत पक्के मकान वाले लोग आवेदन नहीं कर सकते हैं. लेकिन जब पश्चिम बंगाल में इनमें से अधिकांश लोगों के सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस से जुड़े होने की बात सामने आई तो पता चला कि यह लिस्ट काफी लंबी है.

मामले की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि पुरबा बर्धमान में तृणमूल के एक कार्यकर्ता और उसके 7 रिश्तेदारों के पास पक्का घर होने के बावजूद सभी इस योजना के लाभार्थी हैं. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में गरीबों को पक्का घर उपलब्ध कराना है. जिनके पास पहले से ही पक्के मकान हैं वे पात्र नहीं हैं.

इसे भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, चैनल की लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

योजना को लेकर केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने

योजना को लेकर अब केंद्र और राज्य सरकार में तकरार बढ़ता ही जा रहा है. पिछले साल आठ महीने से अधिक समय तक राज्य में योजना को रोकने के बाद केंद्र ने कहा कि उसने 11,36,488 PMAY-G घरों के लिए नवंबर में स्टेम रिमाइंडर के साथ 8,200 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं लेकिन इसका कार्यान्वयन सही तरीके से होना चाहिए.

तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर इसे लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया गया है और कहा है कि इसे लेकर केंद्र द्वारा गलत तरीके से पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है. उनका कहना है कि कूचबिहार जिले में  भाजपा नेता के पिता की पहचान इस योजना के संभावित लाभार्थी के रूप में की गई है.

Rohit Rai

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

7 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago