होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
फिल्म पठान (फोटो)
Pathaan Movie Tickets Price: शाहरुख खान की मोस्ट-अवेटेड फिल्म पठान रिलीज से पहले ही तूफान ला रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग तेज रफ्तार से चल रही है. 4 साल बाद शाहरुख खान स्क्रीन पर कमबैक कर रहे हैं. SRK के फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए तरस गए हैं. ऐसे में किंग ऑफ रोमांस शाहरुख को स्क्रीन पर देखने के लिए उनके चाहने वाले कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.
शाहरुख के लिए फैंस की दीवानगी का आलम आप इस बात से लगा सकते हैं कि पठान देखने के लिए किंग खान के फैंस हजारों रुपये खर्च करके टिकट खरीद कर रहे हैं. 20 जनवरी को जब से पठान की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है, मूवी के टिकट के रेट आसमान छू रहे हैं. लेकिन किंग खान के फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए महंगे से महंगे टिकट लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं.
गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में पठान का टिकट 2400, 2200 और 2000 रुपये में बिक रहा है. इतना महंगा टिकट होने के बावजूद सारे शो फुल हैं. वैसे मानना पड़ेगा शाहरुख को फैंस बेशुमार प्यार करते हैं. तभी तो पठान को लेकर चल रहे विवाद का भी फैंस पर कोई असर नहीं पड़ा. फैंस तो बस अपने बादशाह को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली के कुछ मल्टीप्लेक्स में पठान का टिकट 2100 रुपये तक का बिक रहा है. इसके अलावा मॉर्निंग शो के टिकट कुछ सिनेमाघरों में 1000 रुपये तक बिक रहे हैं. लेकिन महंगे टिकट होने के बावजूद शाहरुख की पठान की एडवांस बुकिंग सभी रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. ‘पठान’ के हिंदी और तेलुगू वर्जन की टिकट सबसे ज्यादा बिक रहे हैं.
बता दें कि पठान 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. फिल्म में शाहरुख खान का अब तक का सबसे अलग लुक देखने को मिलेगा. शाहरुख ने पठान के लिए अपनी फिजिक्स और बॉडी पर काफी मेहनत की है. पठान में शाहरुख दीपिका पादुकोण संग रोमांस करते दिखेंगे. जॉन अब्राहम भी लीड रोल में दिखेंगे. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद पठान कितने रिकॉर्ड ब्रेक करती है.
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…