देश

PM ने गुजरात को दी 1300 करोड़ की सौगात, कहा- गुजरात ने जो सिखाया वो दिल्ली में आया काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात को बड़ी सौगात दी. गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं. लिहाजा प्रधानमंत्री का फोकस गुजरात में है. वह तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं. आज प्रधानमंत्री चुनाव की गहमागहमी के बीच राजकोट के जामकंडोर्ना पहुंचे.

इससे पहले अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में PM नरेंद्र मोदी ने लगभग 1300 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी सुविधाओं का लोकार्पण और आधारशिला रखी और कहा कि आज गुजरात की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक बहुत बड़ा दिन है. प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे एडवांस्ड मेडिकल टेक्नोलॉजी, बेहतर सुविधाएं और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर अब अहमदाबाद और गुजरात में और ज्यादा उपलब्ध होंगे.

उन्होंने कहा कि जब विकास की गति गुजरात जैसी होती है, तो काम और उपलब्धियां इतनी ज्यादा होती हैं कि उन्हें कई बार गिनना भी कठिन हो जाता है. देश में हमेशा के तरह ऐसा बहुत कुछ है जो गुजरात पहली बार कर रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात ने जो सीखा है वो दिल्ली जाने के बाद मेरे बहुत काम आया है. इन 8 वर्षों में हमने देश के अलग-अलग हिस्सों में 22 नए एम्स दिए हैं. इसका लाभ भी गुजरात को हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

60 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

1 hour ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago